Navratri 2022: नवरात्रि के व्रत में इन 6 नियमों का करें पालन, एक काम तो भूल कर भी ना करें

Navratri 2022 Vrat Niyam: शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू हो रही है। यह पर्व साफ-सफाई और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। माता के भक्त 9 दिन का व्रत करते हैं। उपवास के दौरान कुछ नियम और संयम का पालन करना जरूरी माना गया है।

Nitu Kumari | Published : Sep 25, 2022 3:47 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क. हिंदू धर्म के सबसे अहम त्योहारों में से एक शारदीय नवरात्रि (Navratri 2022) 26 सितंबर से शुरू होने वाला है। माता के भक्त 9 दिन तक उपवास रखकर आराधना करते हैं। मां दूर्गा को प्रसन्न करने के लिए व्रत के दौरान कुछ नियम बनाए गए हैं जिसे फॉलो करना जरूरी होता है। खानपान से लेकर लाइफस्टाइल में बदलाव करने होते हैं। इससे ना सिर्फ शरीर शुद्ध होता है बल्कि मन भी निर्मल बनता है। आइए बताते हैं वो छह नियम जिसे उपवास के दौरान अपनाने चाहिए।

नवरात्र व्रत के नियम (Navratri 2021 Fasting Rules)
1. व्रत करने वाले को पलंग के बजाए जमीन या फिर लड़की के तख्ते पर सोना चाहिए। गुदगुदे गद्दे पर सोने से पहचना चाहिए।
2.व्रत के दौरान अधिक भोजन नहीं करना चाहिए। फल, कट्टू का आटा, जूस और पानी का प्रयोग करना चाहिए।
3. व्रत करने वाले व्यक्ति को भूलकर भी झूठ नहीं बोलना चाहिए। मन में संयम रखते हुए अच्छी वाणी ही बोलनी चाहिए। किसी को भी अपशब्द उपवास के दौरान नहीं बोलना चाहिए। इससे व्रत के फल की प्राप्ति नहीं होती है।
4. उपवास करने वाले व्यक्ति को ब्र‍ह्मचर्य का पालन करना चाहिए। काम, क्रोध, मोह और लोभ से दूर रहना चाहिए। 
5. व्रत करने वाले लोगों को अपने इंद्रियों पर काबू करना चाहिए। तामसी भावों को त्याग करना चाहिए। मां दुर्गा और इष्ट देव की आराधना के बाद मेडिटेशन कर सकते हैं।

Latest Videos

6. गुटखा, तंबाकू से व्रत के दौरान दूर रहना चाहिए। बार-बार जल पीने की बजाए एक बार में अच्छे से पानी पीना चाहिए। व्रत के दौरान 3 से 4 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए।

नवरात्र व्रत करने के लाभ (Benefits of Navratri Vrat)
शास्त्रों में नवरात्रि में उपवास को काफी अहम माना गया है। जो लोग व्रत के दौरान नियमों का पालन नहीं करते हैं वह बीमार और संतानहीन रह जाते हैं।  श्रद्धाभाव और स्वच्छ मन से माता की आराधना करने वालों की तमाम मनोकामनाएं पूरी होती है। स्वस्थ्य भी अच्छा रहता है। घर में नव दुर्गा का वास होता है। इसलिए नवरात्रि के दौरान बनाए गए नियम का जितना हो सके पालन जरूर करना चाहिए।

और पढ़ें:

Navratri 2022: नवरात्रि में फॉलो करने चाहिए ये 5 डाइट रूल्स, नहीं तो डॉक्टर के लगाने पड़ सकते हैं चक्कर

नवरात्रि पर अपने घर के आंगन में हर दिन बनाएं ये 9 रंगोली डिजाइन और माता रानी का करें भव्य स्वागत

नवरात्र स्पेशल: फैशन ट्रेंड, हेयर स्टाइल, मेकअप और शॉपिंग...सबकुछ मिलेगा यहां पर

Share this article
click me!

Latest Videos

OMG! 53 दवाइयां क्वालिटी टेस्ट में फेल, एक तो है Paracetamol
दिल्ली में काम करने वालों को CM Atishi का बड़ा गिफ्ट, अब नहीं रहेगी कोई टेंशन । Delhi Salary
दशहरा, करवा चौथ और दिवाली की डेट, अक्टूबर 2024 में कब, कौन-सा त्योहार? #Shorts
Bengaluru Mahalaxmi केस का क्या है ओडिशा कनेक्शन? नए एंगल ने पलट दी थ्योरी
'जहर' बन गए कंगना रनौत के ये 5 बयान, इस वजह से बार-बार शर्मिंदा हुई BJP