
लाइफस्टाइल डेस्क : फ्लालेस स्किन, चमकदार और बेदाग चेहरा कौन नहीं चाहता? लेकिन आजकल स्ट्रेसफुल लाइफ और वर्क लोड के चलते सबसे पहले आपका चेहरा ही डल मुरझाया हुआ नजर आता है और इसपर काले निशान नजर आने लगते हैं। खासकर आंखों के नीचे जो कालापन होता है जिसे हम डार्क सर्कल्स कहते हैं वह बड़े ही भद्दे लगते हैं। आप कितना भी अच्छा मेकअप क्यों ना कर लें, लेकिन कुछ समय बाद यह काले निशान उभर के नजर आने लगते हैं। ऐसे में इनका जड़ से इलाज करना बहुत ज्यादा जरूरी है और यह जड़ से इलाज आपके किचन में मौजूद कुछ चीजों की मदद से आसानी से किया जा सकता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं आंखों के नीचे काले घेरे हटाने के घरेलू उपाय...
बादाम का तेल
बादाम का तेल आंखों के काले घेरे को कम करने में बेहद कारगर होता है। इसके लिए रात को सोने से पहले आप अपने डार्क सर्कल्स पर बादाम के तेल की कुछ बूंदे लगाकर उंगलियों से मसाज क।रें इसे रात भर लगा रहने दें और अगली सुबह से धो लें। आप देखेंगे कि कुछ समय बाद बादाम का तेल आपकी आंखों में नमी प्रदान करेगा। साथ ही डार्क सर्कल्स को भी कम करेगा।
ग्रीन टी
क्या आप भी हर रोज सुबह ग्रीन टी पीते है, तो उसके टी बैग को फेंकने की वजह से फ्रिज में रख दें। जब यह एकदम ठंडा हो जाए तो इसे अपनी आंखों के नीचे लगाएं और 15 मिनट तक रहने दें। इससे आंखों के नीचे काले निशान को कम करने में मदद मिलती है।
खीरा
खीरा पानी और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो आपकी आंखों के आसपास के एरिया को नमी प्रदान करता है। साथ ही जो काले घेरे हैं उसे भी धीरे-धीरे कम करने में मदद करता है। इसके लिए आप खीरे को गोल टुकड़े में काट कर आधा घंटा के लिए फ्रिज में रख दें। फिर इसे अपनी आंखों के नीचे काले घेरे पर 10 से 15 मिनट के लिए लगाए। फिर ठंडे पानी से आंखों को धो लें ऐसा हफ्ते में दो से तीन बार करने पर आपको आसानी से रिजल्ट नजर आएंगे।
आलू
हर घर में आलू तो आपको मिल ही जाएगा। आलू से डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए आप आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। अब रुई की मदद से इस रस को अपनी आंखों के चारों तरफ लगाएं और 10 से 15 मिनट तक रहने दें। फिर ठंडे पानी से आंखें धोएं और कोई अच्छी सी अंडर आई क्रीम उस पर लगा लें। इसे हफ्ते में दो से तीन बार आपको लगाना चाहिए।
और पढ़ें: मेनोपॉज के दौरान स्किन को लेकर हैं परेशान, तो फॉलों करें ये 5 स्टेप, जवां दिखेंगी आप
बेहतर सेक्स लाइफ के लिए करें ये 5 योगासन, 40-50 की उम्र तक एक्टिव रहेंगे आप
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.