नए साल पर नई नवेली दुल्हन के साथ घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो बिना वीजा इन देशों का करें रुख

New Year Celebration 2023:नए साल का आगमन होने वाला है। दिसंबर के महीने में अगर आपकी शादी हुई है और नई नवेली दुल्हन के साथ रोमांटिक पल गुजारना चाहते हैं तो फिर एक पंथ काज कर सकते हैं। बिना वीजा के आप अपने पार्टनर के साथ विदेश घूम सकते हैं। हनीमून भी मना लेंगे और नए साल का जश्न भी मन जाएगा। आइए बताते हैं उन देशों के बारे में जहां बिना वीजा के जा सकते हैं।

Nitu Kumari | Published : Dec 6, 2022 5:15 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क. नए साल (New year 2023) की शुरुआत हमेशा हंसते-खेलते और घूमते-फिरते करनी चाहिए। साल 2022 अलविदा कहने वाला है और साल 2023 दस्तक देने वाला है, ऐसे में कई लोग जबरदस्त ट्रिप प्लान कर रहे हैं। कुछ लोगों की शादी दिसंबर में हुई है तो अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ भी सैर सपाटे का प्लान कर रहे होंगे। अगर आप भी नए साल का जश्न विदेश में मनाने की ख्वाहिश रखते हैं तो हम आपको उन चार खूबसूरत देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां बिना वीजा के जाकर नए साल का जश्न और हनीमून दोनों मना सकते हैं। मतलब आपका एक पंथ दो काज हो सकता है। तो चलिए बताते हैं उन खूबसूरत देशों के बारे में।

मालदीव (Maldives)

छुट्टियां मनाने या घूमने के लिहाज से मालदीव दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में आता है। यहां पर दुनिया भर के लोग वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज के लिए आते हैं। यहां पर आप वीजा के बैगर घूमने जा सकते हैं। अगर मालदीव का प्लान बने तो माले सिटी,बनाना रीफ,नेशनल म्यूजियम मालदीव,चीन मालदीव फ्रेंडशिप ब्रिज,वाधू द्वीप,जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। समंदर के किनारे पार्टनर के साथ चिल भी कर सकते हैं। दोस्तों के साथ मस्ती करने के लिए तो मालदीव शानदार जगह है।

थाईलैंड (Thailand)

नए साल पर थाईलैंड घूमने का आइडिया भी बेस्ट रहेगा। यहां वीजा ऑन अराइवल है। पार्टनर और दोस्तों के साथ जा रहे हैं तो फुकेत नए साल का जश्न मना सकते हैं। काफी रंगीन शहर है ये। इसके अलावा आप फ्लोटिंग मार्केट,फी फी आईलैंड,पट्टाया शहर,इरावन जलप्रपात,खाओ याई नेशनल पार्क,प्रसाद हिन  फिमाई जैसी जगहों पर जा सकते हैं।

मकाउ (MacaO)

एशिया में मकाऊ एक ऐसी जगह है जो दुनिया के सबसे अमीर शहरों में से एक है। यह खासतौर पर टूरिज्म, रेस्तरां और कैसिनों के लिए फेमस है। यहां भी आप बिना वीजा के घूमने जा सकते हैं।मकाऊ टावर, सेनादो स्क्वायर, मकाऊ म्यूजियम, कैथड्रल जैसी कई जगहें आप घूम सकते हैं। यहां पर नाइट लाइफ का भरपूर मजे ले सकते हैं।

इंडोनेशिया(Indonesia)

वीजा के बिना आप इंडोनेशिया में भी घूमने जा सकते हैं। यहां भी वीजा ऑन अराइवल है। नए साल पर बाली,उबड जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं।  समुद्र तट, ज्वालामुखी और जंगल और कला इस देश की पहचान है। इंडोनेशिया में सबसे ज्यादा लोग बाली घूमने पहुंचते हैं। यहां के बीच और नाइलाइफ काफी फेमस है। 

इसके अलावा आप नेपाल, भूटान, कंबोडिया भी बिना वीजा के घूमने जा सकते हैं। लेकिन नए साल का जश्न मनाने के लिए ऊपर के चार जगह बेस्ट हैं। 

और पढ़ें:

कंगना रनौत की 'छोटी बहन' का फैशन देखकर, उर्फी जावेद के छूट जाएंगे पसीने

शादी, पार्टी या कॉकटेल में खूब जचेंगे आलिया भट्ट के ये इयररिंग्स डिजाइन, एक बार जरूर करें ट्राई

Share this article
click me!