
होम इंटीरियर को लग्जरी और सबसे अलग दिखाने का ट्रेंड सिर चढ़कर बोल रहा है। अगर आप भी आशियाने को क्लासी और एथिकल दिखाना चाहते हैं तो होम डेकोर आइटम या शोपीस जरूर होंगे, लेकिन इन्हें लगाने के लिए अक्सर दीवारों पर ड्रीलिंग या फिर कीली लगानी पड़ती है। जिसे केवल दीवार खराब ही नहीं होती बल्कि बिजली के तार, पेंट को भी नुकसान पहुंचता है। अगर आप भी इस परेशानी का जुगाड़ ढूंढ रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है, जहां हम लेकर आए हैं मार्केट में मौजूद ऐसे टूल्स के बारे में जो बिना छेद किए दीवारों को स्टाइलिश बनाने में मदद करेंगे।
ऑनलाइन-ऑलफलाइन आप एडहेसिव हुक आसानी से खरीद सकते हैं। यह हाई क्ववालिटी मटेरियल पर आते हैं जो फोटो फ्रेम, घड़ी, छोटे शीशे और हल्के डेकोरेटिव पीस को पकड़ कर रखते हैं। इन्हें लगाने के लिए सिर्फ सूखी और साफ बेस की जरूरत होती है। साथ ही यह दीवार पर किसी भी तरह का निशान नहीं छोड़ते हैं।
अगर आप ऐसा कुछ चाहते हैं जहां हुक का नामो-निशान भी न हो तो डबल साइडेड टेप बेस्ट विकल्प है। इसे हमेशा हाई बॉन्ड पर खरीदना बेहतर माना जाता है। टेप का इस्तेमाल, टाइल-ग्लास, मेटल और लकड़ी जैसी सतहों पर किया जाता है, अगर आप कुछ भारी सामान टांगने की सोच रहे हैं तो यह सूटेबल विकल्प नहीं है।
ये भी पढे़ं- इतनी महंगी होती है कलमकारी साड़ियां? 20 दिन की कड़ाके की मेहनत की इनसाइड स्टोरी
इंटीरियर की दुनिया में नेनो जेल टेप भी पॉपुलर हो गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि गंदा होने पर आप इसे पानी से साफ कर दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे आप ग्लास, मार्बल, स्टेनलेस जैसी जगहों पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये भी पढे़ं- दुबई की महिलाएं लगाती हैं ऐसी मेहंदी ! आप भी ट्राई करें 7 न्यू डिजाइन
अगर आप बार-बार दीवारों पर कुछ न कुछ नया लगाते रहते हैं तो मैग्रेनिट पेंट किफायती विकल्प है, जिसमें महीन आयरन के तत्व होते हैं जो दीवार पर मैग्नेटिक सरफेस क्रिएट करते हैं। इसमें आप बच्चों के नोट्स, बलून बिना किसी टेप के लगा सकते हैं।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.