Almirah Makeover: जंग लगी अलमारी का एंटिक लुक, 5 स्टेप में बनाएं मॉडर्न स्टोरेज

Published : Jul 09, 2026, 08:44 AM IST
DIY Almirah Makeover

सार

Iron Almirah Makeover Ideas: दादी-नानी के जमाने की पुरानी लोहे की अलमारी को कबाड़ में देने की बजाय DIY मेकओवर से मॉडर्न और एंटिक लुक दें। जानें पेंट, पैलनिंग से घर पर डिजाइनिंग का आसान तरीका।

घर में दादी-नानी के जमाने के कई ऐसे फर्नीचर होते हैं जो समय के साथ चमक खो देते हैं। कई बार लोग इसे बेचकर नई चीजें लेना पसंद करते हैं तो कोई पुरानी यादों को सहज रख देता है। अगर आपके भी घर में पुरानी लोहे की अलमारी है और ये मॉडर्न घर के हिसाब से फिट नहीं बैठती है तो क्यों न बांगर वाले को देने की बजाय इसका मेकअप मेकओवर किया जाए, जो न केवल बजट फ्रेंडली होगा बल्कि दूसरी अलमारी खरीदने का खर्चा भी बचाएगा। इस आर्टिकल में देखें पुरानी अलमारी को नया बनाने का सबसे आसान तरीका।

 

पुरानी अलमारी का मेकओवर कैसे करें ?

सबसे पहले अलमारी के पुराने या खराब हो चुके पैरों को मेटल कटकर से काट कर बिल्कुल अलग कर दें। इसे एस्थेटिक लुक देने के लिए बेस के तौर पर मजबूत वुडन फ्रेम-मोल्डिंग स्ट्रिंप्स तैयार करें ताकि अलमारी को नया ढांचा मिले और ये हर तरह के होम इंटीरियर में फिट हो जाए।

अब अलमारी के दरवाजों और किनारों पर को नया लुक देने के लिए पैनलिंग करें, इसके लिए बोर्ड या फिर MDF शीट का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा। पुरानी अलमारियों के किनारे अक्सर निकले हुए होते हैं इन्हें भरने के लिए पट्टी या फिर मेटल फिलर का यूज करें। सूखने के बाद रेगमाल से अच्छी तरह घिसाई करें ताकि सरफेस बिल्कुल स्मूथ हो जाए।

ये भी पढ़ें-  प्लास्टिक डिब्बी से बनाएं पोटली बैग, 100 रु. में तैयार होगा 1K वाला हैंडबैग

अलमारी के अंदर और बाहर अच्छी तरह से प्राइमर की कोट लगाए। ऐसा करने से पेंट लंबे समय तक टिकता है और जंग भी नहीं लगती। वैसे तो पुरानी अलमारियां विंटेज लॉक संग आती हैं इन्हें हटाकर आप मॉडर्न मैग्रेन क्लोजर लॉक लगा सकते हैं, इससे दरवाजा बंद करने में आसानी भी होती है और ये क्लासी लगता है।

ये भी पढ़ें- डॉल से क्यों दिखती हैं चाइनीज महिलाएं ? मेकअप बैग में छिपे हैं 8 राज

अब बारी आती है पेंट की, जो भी कलर रंग पसंद हैं उससे दीवारों को पेंट कर दें। आप चाहे तो दरवाजों को रॉयल और क्लासी लुक देने के लिए दरवाजों पर बने मेहराब के अंदर कंट्रास्ट कलर करें। इसके बाद मॉडलिंग पेस्ट या फिर स्टेंसिल से डिजाइन भी तैयार कर सकते हैं। डिजाइन अलग सी और उभरी दिखे इसके लिए आप, गोल्ड, रोज गोल्ड या फिर सिल्वर रंगों से आउटलाइनिंग जरूर करें।

आखिर में, अलमारी के नीचे नए वुडन लेग्स फिट कर दरवाजों पर खूबसूरत हैंडल्स लगवाएं। पेंट सिक्योर करने और अलमारी को शाइन देने के लिए पूरे सरफेस में लैकर (Lacquer) का कोट लगाकर सूखने दें। बस आपकी सालों पुरानी लोहे की अलमारी एंटीक पीस में तैयार है।

PREV

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

इन 6 इंडोर प्लांट्स की खुशबू कॉकरोचों को नहीं आती पसंद, घर रहेगा कीट-मुक्त
DIY Home Decor: किचन की बेकार चीजों से बनाएं ऐसे डेकोर आइटम, देखकर कोई नहीं करेगा यकीन