Plastic Container DIY Handbag: प्लास्टिक की पुराने बॉक्स, गोटा पट्टी लेस से घर पर बनाएं डिजाइन पोटली बैग। सावन, तीज से रक्षाबंधन जैसे त्योहारों पर स्वैग लुक के लिए फॉलो करें स्टेप बाय स्टेप।

एथनिक हो या वेस्टर्न मैचिंग हैंडबेग लेना हर महिला को पसंद होता है। यह न केवल स्टाइल दिखाता है बल्कि लुक भी हटकर देता है। यही वजह है कि आजकल बाजार में क्लच, टोट बैग से लेकर तमाम तरह की वैरायटी उपलब्ध हैं। कुछ दिनों बाद फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने वाली है, जहां सावन, तीज से लेकर रक्षाबंधन जैसे त्योहार हैं। ऐसे में हर आउटफिट के साथ अलग पर्स खरीदने की बजाय घर पर ही इसे बनाएं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कि कैसे आप प्लास्टिक डिब्बी और गोटा-पट्टी लेस की मदद से घर पर शानदार पोटली बैग बना सकती हैं। आइए जानते हैं इस DIY क्राफ्ट के बारे में विस्तार से।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पोटली बैग बनाने के लिए सामान

  • गोल प्लास्टिक का ढक्कन वाला बॉक्स
  • चौड़ी गोटा-पट्टी वाली लेस
  • शीशे वाली पतली लेस
  • छोटे-छोटे आकार के कांच
  • मजबूत गोल्डन डोरी या चेन
  • हॉट ग्लू गन
  • कैंची
  • सुई और मोमबत्ती

ये भी पढ़ें- हर ड्रेस पर जंचेगा एक ही ब्रेसलेट, बस जान लें ये स्टाइलिंग ट्रिक्स

प्लास्टिक डिब्बे से पोटली बैग से बनाएं ?

प्लास्टिक के डिब्बे को धोकर अच्छे से साफ कर लें। अब बॉक्स के निचले हिस्से से शुरुआत करते हुए ग्लू गन की मदद से चौड़ी गोल्डन लेस घुमाते हुए चिपकाएं। लेस को तबतक लपेटते रह जब तक डिब्बा कवर न हो जाए। बची हुई लेस कैंची से काटकर अलग कर दें।

दूसरे स्टेप में डिब्बे के ढक्कन पर अच्छी तरह से ग्लू लगाएं और इसमें गोल शेप के छोटे-छोटे कांच या शीशों को चिपकाते जाएं। ध्यान रहे इनके बीच ज्यादा खाली गैप न हो।

ये भी पढ़ें- डॉल से क्यों दिखती हैं चाइनीज महिलाएं ? मेकअप बैग में छिपे हैं 8 राज

तीसरे स्टेप में सुई या पतली को गैस पर गर्म करें और डिब्बे के ढक्कन के दोनों किनारों पर आमने-सामने दो छोटे छेद कर दें। इसी तरह डिब्बे के ऊपरी हिस्से में भी इसे तरह होल करें।

मनपसंद के अनुसार गोल्डन डोरी या चेन लें और एक सिरे को पहले ढक्कन के छेद से फिर डिब्बे के छेद से अंदर की तरफ डालें। अंदर ले जाकर कसकर गांठ लगा दे ताकि वो बाहर न निकले। यही प्रोसेस दूसरी तरफ भी फॉलो करें। ऐसा करने से ढक्कन बॉक्स से जुड़ा रहेगा और बैग को आसानी से खोला-बंद किया जा सकेगा।

आखिर में ढक्कन के बाहरी निकारों को खूबसूरत बनाने के लिए ग्लू की मदद पतली लेस चिपकाएं। जबकि ऊपरी हिस्से पर भी जहां ढक्कन बैठता है बची हुई जगह लेस से कवर करें। बस तैयार है आपका शानदार और ट्रेंडी DIY पोटली बैग, जो दिखने में हैवी और रेडीमेड बुटिक जैसा लुक देता है।