
आजकल पुरानी चीजों को नया बनाने का जमाना है। कपड़ों के रीयूज से लेकर प्लास्टिक बोतल से प्लांटर तक बनाने तक क्राफ्ट इंटरनेट पर हैं, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है पुरानी रबड़ की चप्पलें, जिन्हें हम अक्सर रंग छोड़ने पर फेंक देते हैं, उन्हें भी DIY तरीके से डेकोरेट किया जा सकता है। अगर आप भी आर्टिस्टिक लुक में दिलचस्पी रखती हैं तो आप सही जगह पर आए हैं। इस आर्टिकल में देखें, पुरानी डेली वियर फुटवियर को सजाने का आसान तरीका।
रबर फुटवियर को सजाने का सबसे आसान तरीका टेसल धागों का यूज करना है। इसके लिए चप्पल के मैचिंग कलर या फिर कंट्रास्ट में धागे लें और उन्हें लंबा और गांठ लगाते हुए लटकन जैसा लुक दें। यह पुरानी फुटवियर का नया दिखाएगा और फंकी लुक भी देगा। तस्वीर में तो इसे काफी सोबर और सेटल रखा गया है, यदि आप स्टाइलिश और वाइब्रेंट स्टाइल चाहती हैं तो इसमें व्हाइट स्टोन या मोती लगाएं।
रबड़ कसाटा चप्पल न केवल पैरों को आराम देती है बल्कि हर आउटफिट के साथ मैच हो जाती है। हालांकि, इसकी सबसे बड़ी समस्या है कि लगातार इस्तेमाल से इनका रंग उतर जाता है। ऐसे में DIY डेकोर से पहने आप कलर स्प्रे से इन्हें पेंट कर सूखने रख दें। जब ये ड्राई हो जाएं, फुटवियर स्ट्रेप पर ग्लू गन की मदद से छोटी-छोटी कौड़ियां चिपकाएं। बस आपकी सेटल और सिंपल चप्पल तैयार है, जिसे हर तरह के आउटफिट पर पहना जा सकता है।
ये भी पढ़ें- एक बार खरीदों सालों पहनों, हरियाणवी कड़ा पायल के 9 डिजाइन
यह क्राफ्ट रबर की चप्पल के अलावा आप, फ्लैट और लेदर सैंडल पर भी ट्राई कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए चप्पल के स्ट्रैप के ऊपर सुंदर सी नेट ग्लू गन से चिपका दें। अब ऊपर-नीचे करके शंख, मोती और बीड्स को चिपकाना शुरू करें। ध्यान रहे शंख सेम साइज के नहीं होने चाहिए। बीच में बड़े मोती रखे और आसपास हल्की सी जगह छोड़ दें। बस आपका चंकी-फंकी लुक देनी वाली चप्पल तैयार है। इसे डेली वियर से नाइट आउट पर भी पहना जा सकता है।
ये भी पढ़ें- पुराने तारों को न फेंकें ! तांबे, एल्युमिनियम वायर से बनाएं 5 होम डेकोर ट्री
अगर आप कुछ अलग और हटकर पहनना पसंद करती हैं तो ये DIY फुटवियर आपके लिए है। जहां हम लेकर आए है रंग-बिरंगी मोती से सजी खूबसूरत चप्पल। इसे तैयार करने के लिए, रबर की चप्पल को अच्छी तरह साफ कर सूखा लें। अब ब्रश की हेल्प से स्ट्रैप को छोड़कर पूरे सोल पर मजबूत, ट्रांसपेरेंट मॉड पॉज की लेयर बिछाएं, इसमें ढेर सारे रंग-बिरंगे मोतियों को फैलाकर हल्का से दबा दें, ताकि वो ग्लू की मदद से सेट हो जाए। एक्सट्रा मोतियों को झाड़कर हटा दें। पूरी तरह सूखने के बाद इसमें मॉड पॉज का ओर लेयर लगाएं ताकि मोती निकले नहीं। बस आपकी खूबसूरत कलरफुल फुटवियर तैयार है।
यह भी सबसे आसान DIY है। इसके लिए आप किसी भी रंग की कलरफुल चप्पल लें और उसमें हॉट ग्लू गन की मदद से पॉम-पॉम चिपकाएं। 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। बस आपकी ट्रेंडी समर चप्पल तैयार है।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.