Rasha Thadani Latest haistyle: छोटे बालों में स्टाइलिश और यूनिक हेयरस्टाइल बनाने के लिए राशा थडानी से लें इंस्पिरेशन। फ्रेंच ब्रेड, मेसी हाफ बन और साइड ब्रेड जैसे 5 खूबसूरत हेयरस्टाइल ट्राई करें।
बाल अगर छोटे हैं लेकिन आप फिर भी उनमें यूनिक हेयर स्टाइल अपनाना चाहती हैं, तो रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी से हेयर स्टाइल चुन सकती हैं। छोटे बालों में फ्रेंच ब्रैड काफी खूबसूरत दिखती हैं। आप शरारा या फिर गरारा के साथ फ्रेंच ब्रैड बनाएं और साथ ही उसमें मेटल फैंसी क्लिप लगाएं। यह आपके ओवरआॉल लुक को बेहद खूबसूरत दिखाएगा। मेटल क्लिप आपको 200 से ₹300 में आसानी से मिल जाएगी।
25
हाफ मेसी बन से दिखाएं अदाएं
आप मेसी हाफ बन बनाकर भी बेहद खूबसूरत दिख सकती हैं। छोटे बालों में ऐसा लुक यूनिक लगता है। आपको ऐसा हेयरस्टाइल बनाने से पहले बालों को क्लीन करके कंडीशनर लगाना चाहिए। फिर हल्का सा जेल लगाकर बालों को बांधना चाहिए। ये दिखने में काफी फैंसी लगता है और एथनिक ड्रेस में चार चांद लगा देता है।
अगर बालों को बनाने का ज्यादा समय नहीं है, तो आप राशा थडानी की तरह बालों को खोलकर और सेंटर पार्ट करके साइड ब्रेड बना सकती हैं। साइड ब्रेड को ब्लैक कलर की हेयर पिन के साथ बालों में लगाएं। यह हेयर स्टाइल काफी खूबसूरत दिखाई देता है और पतले बालों में वॉल्यूम भी दिखती है। अगर अपने बालों में कलर किया है, तो यह आप पर खूब जंचेगा।
45
मेसी बन दिखेगा स्टाइलिश
मेसी बन को सिर्फ शरारा गरारा नहीं बल्कि आप ऑफ शोल्डर ड्रेस के साथ भी कैरी कर सकती हैं। ऐसी हेयस्टाइल के साथ सेंटर पार्ट करक आगे की तरफ फ्रिंजेस निकालना न भूलें।
राशा थडानी ने सेंटर पार्ट के साथ स्लीक पोनीटेल बनाई है। साथ ही सेंटर पार्ट के साथ ओपन हेयस्टाइल भी अपना सकती हैं। स्लीक पोनीटेल बनाने के बाद फ्रिंज निकालना बिल्कुन न भूलें। आप ओपन हेयर करते वर्क उन्हें नीचे की तरफ से थोड़ा कर्ल भी कर सकती हैं।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.