South Indian Mango Pickle: घर पर सिर्फ 5 मिनट में बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल का स्वादिष्ट रॉ मैंगो थोक्कू। जानें कच्चे आम का इंस्टेंट अचार बनाने की आसान रेसिपी, जरूरी सामग्री और स्टोरेज टिप्स।
गर्मियों के सीजन में ज्यादातर लोग आम का अचार बनाते हैं। अगर आप स्वाद में कुछ बदलाव करना चाहती हैं, तो इस बार आम का अचार कुछ अलग ढंग से बनाएं। झटपट साउथ इंडियन स्टाइल रॉ मैंगो थोक्कू ट्राई करें यह एक बेहतरीन विकल्प है। साउथ इंडिया में इस आचार को चटनी की तरीके खाया जाता है और यह बहुत जल्दी तैयार हो जाता है। इसमें कद्दूकस किए हुए कच्चे आम के साथ ही विभिन्न प्रकार के मसाले, लहसुन, तेल और गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है। आप इसे इडली, डोसा, पराठा, चावल, दाल या दही चावल के साथ भी खा सकते हैं।
साउथ इंडियन स्टाइल कच्चे आम का अचार बनाना चाहती हैं, तो सबसे पहले खट्टे और कच्चे आम लें।
अब एक पैन में तिल का तेल गर्म करें। इसमें राई डालें। जब राई चटकने लगे, तो उसमें आप अपनी पसंद के हिसाब से उड़द की दाल, सूखी लाल मिर्च, हींग, करी पत्ता डालकर कुछ सेकेंड के लिए भून लें।
इसके बाद आप लहसुन के टुकड़े भी मिला सकती हैं। अगर लहसुन नहीं पसंद, तो इसे अवॉइड करें।
अब हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, मेथी पाउडर और मसाले को तेल में डालें और धीमी आंच पर कुछ सेकेंड के लिए चलाएं ताकि उनका स्वाद तेल में आ जाए।
आप चाहे तो कद्दूकस किए हुए कैरी में भी मसाले मिला सकता हैं। इसके बाद कच्ची आम को तेल में डालकर 3 मिनट तक चलाएं और स्वाद अनुसार नमक डालें।
जब आम हल्का नरम हो जाए और मसाले अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं, तो इसे बंद कर दें। आम का अचार ठंडा हो जाने पर कांच के जार में भरकर आप फ्रिज में रख सकती हैं और लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकती हैं।
इडली और डोसे के साथ साउथ इंडियन स्टाइल आम का अचार बेहद स्वादिष्ट लगता है। आप इसे पराठे या थेपला के साथ भी खा सकती हैं। चावल दाल के साथ भी यह अचार काफी स्वादिष्ट लगता है।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.