MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Crispy Air Fryer Recipes: तेल से दूरी, स्वाद से नहीं! एयर फ्रायर में ट्राई करें 5 क्रंची रेसिपी

Crispy Air Fryer Recipes: तेल से दूरी, स्वाद से नहीं! एयर फ्रायर में ट्राई करें 5 क्रंची रेसिपी

Healthy Air Fryer Snacks: बिना एक बूंद तेल के एयर फ्रायर में बनाएं 5 स्वादिष्ट और क्रंची डिश। जानें आलू वेजेज, पनीर बाइट्स, वेज कटलेट, मसाला मखाना और स्वीट कॉर्न जैसी हेल्दी रेसिपी बनाने की आसान विधि।

3 Min read
Author : Bhawana Tripathi
Published : Jul 07 2026, 04:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
एयय फ्रायर में मसाला कॉर्न
Image Credit : gemini

एयय फ्रायर में मसाला कॉर्न

सामग्री

  • 2 कप उबले स्वीट कॉर्न
  • लाल मिर्च
  • काली मिर्च
  • पापरिका (वैकल्पिक)
  • नमक
  • नींबू का रस

आप बिना तेल के स्वीट कॉर्न को मसालेदार और क्रंची तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आप स्वीट कॉर्न को पानी में डालकर उबाल लें। इनके दाने अलग करने की जरूरत नहीं है। आप इन्हें एयर फ्रायर में रखने से पहले लाल मिर्च, काली मिर्च पापरिका, नमक और नींबू का रस लगा लें। फिर इन्हें एयर फ्रायर में 180 डिग्री सेल्सियस पर करीब 8 से 10 मिनट तक पकाएं। ऐसा करने से उबले हुए कार्न के ऊपर एक भुनी हुई लेयर तैयार हो जाएगी। अब इसे निकालें और नींबू का रस डालें। आप इस स्नेक्स को चाय के साथ खा सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
चटपटे मखाना
Image Credit : Getty

चटपटे मखाना

सामग्री

  • 2 कप मखाना
  • काली मिर्च
  • लाल मिर्च
  • चाट मसाला
  • नमक

मखाने को कुरकुरे बनाने के लिए अक्सर उन्हें तेल में डीप फ्राई किया जाता है। डीपा फ्राई करने के कारण मखाने अनहेल्थी हो जाते हैं। अगर आप भी बिना एक तेल की बूंद से हेल्दी मसाला मखाना खाना चाहते हैं, तो मखाने एयर फ्रायर में डालने के बाद दिए गए सभी मसाले मिला दें। 80 डिग्री सेल्सियस पर करीब 5 से 7 मिनट तक इन मखानों को रोस्ट करें।ठंडा होने पर इन्हें एयर टाइट डिब्बे में रखें। ऐसा करने से मखाने कुरकुरे और टेस्टी बन जाएंगे। यह हेल्दी स्नैक्स क्रेविंग के दौरान खाए जा सकते है।

35
वेज कुरकुरे कटलेट
Image Credit : Getty

वेज कुरकुरे कटलेट

सामग्री

  • उबले आलू
  • उबली मटर
  • गाजर
  • बीन्स
  • ब्रेडक्रम्ब्स
  • अदरक, हरी मिर्च
  • नमक और गरम मसाला

बिना तेल के हेल्दी स्नैक्स खाना चाहते हैं, तो आपके लिए वेज कटलेट बेस्ट ऑप्शन है। दी गई सभी सामग्री को मिलाकर कटलेट का शेप दें। आप इसे ब्रेड क्रंब्स में लपेट अब एयरफ्रायर में 190 डिग्री सेल्सियस पर 15 मिनट के लिए एयर फ्राय करें। बीच में पलट दें ताकि दोनों तरफ से कटलेट क्रिस्पी हो जाएं। तैयार है हेल्दी वेज कटलेट।

और पढ़ें: Karonda Chutney Recipe: धनिया-पुदीना नहीं बारिश में बनाएं स्वादिष्ट करौंदे की चटनी, 5 मिनट में होगी रेडी

45
कुरकुरे पनीर
Image Credit : others

कुरकुरे पनीर

  • 200 ग्राम पनीर
  • 2 बड़े चम्मच बेसन
  • 2 बड़े चम्मच ब्रेडक्रम्ब्स
  • अदरक-लहसुन पेस्ट
  • लाल मिर्च, हल्दी, चाट मसाला और नम

बाजार से अनहेल्दी तेल वाले कुरकुरे पनीर बनाने से बेहतर है कि आप इन्हें बिना तेल के एयर फ्रायर में बनाएं। सबसे पहले पनीर के क्यूब में काट लें। अब मसाले और बेसन लगा लें। ऊपर से ब्रेडक्रम्ब्स कोट करें। 190 डिग्री सेल्सियस पर 10 से 12 मिनट के लिए और फ्राई करें। ऊपर से आप स्वाद बढ़ाने के लिए चाट मसाला डाल सकते हैं।

और पढ़ें: Easy Chicken Soup Recipe: मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ट्राई करें ये स्पेशल चिकन सूप, स्वाद भी होगा कमाल

55
आलू वेजेज
Image Credit : Lifestyle

आलू वेजेज

  • 3 बड़े आलू
  • 1 छोटा चम्मच कॉर्नफ्लोर
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च
  • 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 छोटा चम्मच ओरेगैनो या मिक्स हर्ब्स

मोटे वेजेज में आलू को काटकर आप स्वादिष्ट और हेल्दी स्नैक्स बना सकते हैं। आलू को पानी में भिगोये और फिर सभी मसालों और कॉर्नफ्लोर में लपेटे। एयर फ्रायर को 200°C पर प्रीहीट करने के बाद 18-20 मिनट तक पकाएं। टोमैटो सॉस या मिंट डिप के साथ खाएं। 

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

About the Author

BT
Bhawana Tripathi
भावना त्रिपाठी। अखबार और डिजिटल मीडिया में 8 साल से ज्यादा का अनुभव। फरवरी 2024 एशियानेट न्यूज हिंदी डिजिटल से जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट पर काम कर रही हैं। 2013 से इन्होंने राजस्थान पत्रिका में बतौर रिपोर्टर करियर की शुरुआत की थी। दैनिक भास्कर, हैलो हेल्थ ग्रुप, स्पेलबाउंड में सीनियर कॉन्टेंट क्रिएटर के तौर पर भी ये काम कर चुकी हैं। इनको कल्चरल रिपोर्टिंग, बॉलीवुड, हेल्थ और लाइफस्टाइल के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में इन्होंने M.Sc इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया हुआ है।
खाना समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
बालकनी या लिविंग रूम, छोटे फ्लैट के हर कोने को इन 3 तरह से बनाएं ग्रीन
Recommended image2
ऑफिस पहनने के लिए चाहिए एलिगेंट जूलरी? ₹500 में देखें ट्रेंडी कलेक्शन
Recommended image3
Jewelry Styling Common Mistakes: ज्वेलरी लेयरिंग में भूलकर भी न करें 10 गलतियां, वरना बिगड़ सकता है पूरा लुक
Recommended image4
Saree Jewellery Ideas: साड़ी के साथ कौन-सी ज्वेलरी सबसे अच्छी लगती हैं? 5 आइडिया करें रीक्रिएट
Recommended image5
Broken Bangles Craft: टूटी चूड़ियों से बनाएं DIY क्राफ्ट, 10Rs में बन सकेंगे 10K वाले डेकोर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved