MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Mahant Swami Maharaj
Rahul Gandhi New Team
PM Modi Vadodara Speech
Guwahati Wife Murder Case
Kal Ka Rashifal
Delhi Manipuri Musician Murder
Bach Baras Vrat Katha
Delhi Satya Niketan Building Collapse
Bach Baras 2026 Kab Hai
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
OTT Releases This Week
Bach Baras Kab Hai
Aaj Ka Rashifal
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Collections
Toxic Box Office Collection
Delhi PG Hostel Crisis
Top News Headlines
Delhi University Hostel Crisis
Hanuman Ansh Box Office Collection
  • Home
  • Lifestyle
  • Karonda Chutney Recipe: धनिया-पुदीना नहीं बारिश में बनाएं स्वादिष्ट करौंदे की चटनी, 5 मिनट में होगी रेडी

Karonda Chutney Recipe: धनिया-पुदीना नहीं बारिश में बनाएं स्वादिष्ट करौंदे की चटनी, 5 मिनट में होगी रेडी

Monsoon Chutney Recipe: घर पर खट्टी-तीखी और स्वादिष्ट करौंदे की चटनी बनाना सीखें। जानें करौंदे की चटनी की आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी, जरूरी सामग्री और ऐसे टिप्स जो चटनी का स्वाद कई गुना बढ़ा देंगे।

2 Min read
Author : Bhawana Tripathi
Published : Jul 06 2026, 04:45 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
बारिश में बनाएं करौंदे की चटनी
Image Credit : instagram

बारिश में बनाएं करौंदे की चटनी

खट्टी-मीठी और हल्की तीखी करौंदे की चटनी बारिश के मौसम में खूब स्वादिष्ट लगती है। आपको आसानी से मार्केट में हल्के सफेद और गुलाबी रंग के करौंदे मिल जाएंगे। विटामिन C, आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट युक्त करौंदे कच्चे खाने से शरीर को बहुत से लाभ पहुंचते हैं। अगर आपको करौंदे की चटनी मीठी पसंद है, तो इसे छौंक कर तैयार करें वरना हरी धनिया के साथ खट्टी-मीठी तीखी चटनी तैयार की जा सकती है। जानिए करौंदे की चटनी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
करौंदे की चटनी के लिए सामग्री
Image Credit : AI Meta And Gemini

करौंदे की चटनी के लिए सामग्री

  • 250 ग्राम करौंदे
  • 2-3 हरी मिर्च
  • 5-6 लहसुन की कलियां और प्याज (ऑप्शनल)
  • 1 इंच अदरक का टुकड़ा
  • 2-3 बड़े चम्मच हरा धनिया
  • 8-10 पुदीने की पत्तियां
  • 1 छोटा चम्मच भुना जीरा
  • ½ छोटा चम्मच काला नमक
  • स्वादानुसार नमक
  • ½ छोटा चम्मच चीनी या गुड़ 
  • 1-2 बड़े चम्मच पानी
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस 
35
करौंदे की तीखी चटनी कैसे बनाएं?
Image Credit : Instagram

करौंदे की तीखी चटनी कैसे बनाएं?

  1. अगर करौंदे की चटनी तीखी बनाना चाहती हैं, तो धनिया के साथ इसकी स्वादिष्ट चटनी तैयार की जा सकती है। 
  2. सबसे पहले करौंदे को अच्छी तरीके से धोकर डंठल हटाकर बीच से काटे और उसके छोटे टुकड़े कर लें। 
  3. धनिया पुदीने की पत्तियों को धोकर मोटा काट लें और दी गई सामग्री को मिक्सर ग्राइंडर जार में पीस लें। आप इसका स्वाद बढ़ाने के लिए भुना जीरा, काला नमक चीनी या गुड़ मिला सकती हैं। अगर मीठी चटनी नहीं पसंद है, तो चीनी को रहने दें। एक-दो चम्मच पानी डालकर हल्का दरदरा पीस लें।
  4.  चटनी अगर ज्यादा खट्टी लगे, तो कुछ बूंदे नींबू के रस की मिला सकते हैं। करौंदे की चटनी को एक बाउल में निकल लें और परांठे पूरी, दाल-चावल या समोसे के साथ खाएं।

और पढ़ें: Easy Chicken Soup Recipe: मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ट्राई करें ये स्पेशल चिकन सूप, स्वाद भी होगा कमाल

45
बिना धनिया के मीठी करौंदे की चटनी
Image Credit : chat gpt

बिना धनिया के मीठी करौंदे की चटनी

  • 250 ग्राम पके करौंदे
  • 4–5 बड़े चम्मच गुड़ (स्वादानुसार)
  • 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच काला नमक
  • ½ छोटा चम्मच साधारण नमक
  • ¼ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर (वैकल्पिक)
  • ½ छोटा चम्मच सौंफ पाउडर (वैकल्पिक)
  • 2–3 बड़े चम्मच पानी

और पढ़ें: सेल खत्म होने से पहले देखें ! ₹2000 के अंदर दमदार मिक्सर ग्राइंडर डील्स

55
मीठे करौंदे की चटनी बनाने की रेसिपी
Image Credit : chat gpt

मीठे करौंदे की चटनी बनाने की रेसिपी

  1. बीज निकालने के बाद करौंदे काट लें और फिर करौंदों को 5–7 मिनट तक हल्का उबाल लें।
  2. अब मिक्सर जार में उबले करौंदे, गुड़, भुना जीरा, काला नमक, साधारण नमक, काली मिर्च, लाल मिर्च आदि को स्वादानुसार मिलाएं।
  3. चटनी पीसने के बाद गाढ़ा बनाने के लिए एक कढ़ाई में डालें। 3–5 मिनट तक पकाएं और फिर ठंडा होने रख दें। तैयार है स्वादिष्ट करौंदे की चटनी।

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

About the Author

BT
Bhawana Tripathi
भावना त्रिपाठी। अखबार और डिजिटल मीडिया में 8 साल से ज्यादा का अनुभव। फरवरी 2024 एशियानेट न्यूज हिंदी डिजिटल से जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट पर काम कर रही हैं। 2013 से इन्होंने राजस्थान पत्रिका में बतौर रिपोर्टर करियर की शुरुआत की थी। दैनिक भास्कर, हैलो हेल्थ ग्रुप, स्पेलबाउंड में सीनियर कॉन्टेंट क्रिएटर के तौर पर भी ये काम कर चुकी हैं। इनको कल्चरल रिपोर्टिंग, बॉलीवुड, हेल्थ और लाइफस्टाइल के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में इन्होंने M.Sc इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया हुआ है।
खाना समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
गणेश चतुर्थी पर पहनें कोल्हापुरी साज, साड़ी से लेकर सूट तक हर लुक लगेगा रॉयल
Recommended image2
गणेश चतुर्थी 2026 के लिए चुनें 7 सेलेब सूट लुक्स, देखें तस्वीरें
Recommended image3
तीज पर बीवी को दें कड़ा पायल की सुंदर डिजाइन, पांव की बढ़ेगी सुंदरता
Recommended image4
भारत से बिल्कुल अलग है Korea की शादी! खाना खाने से पहले करना पड़ता है ये जरूरी काम
Recommended image5
Ganeshotsav Decor Idea: गणपति बप्पा के स्वागत में छा जाएगा आपका अपार्टमेंट, 5-10K में ट्राई करें ये 10 आइडिया
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved