बच्चों का रखना है मॉर्डन नाम और धर्म का भी करना सम्मान, तो चुनें ये 10 यूनिक NAME

Published : Jun 12, 2023, 11:04 AM IST
Baby Born

सार

आपके लिए चीजों को आसान बनाने के लिए हमने वर्तमान हिंदू लड़के और हिंदू लड़कियों के नामों की सूची तैयार की है। जो मॉर्डन लगने के साथ-साथ धर्म से भी जुड़ा है।

रिलेशनशिप डेस्क. ज्यादातर माता-पिता आजकल अपने बच्चे का नाम स्टाइलिश, कंटेंपरेरी और मॉर्डन रखना चाहते हैं। 2021 की बेबी गर्ल और बेबी बॉय के नामों में छोटे और क्यूट नेम हावी है। हालांकि अगर अगर आप मॉर्डन होने के साथ-साथ बच्चों के नाम में हिंदू विरासत भी देना चाहते हैं तो हमारे पास कुछ नामों के ऑप्शन है। जिसमें आप चुनाव कर सकते हैं।

जब हम नाम का चुनाव करते हैं तो काफी सोच समझकर करते हैं। क्योंकि ये नाम बच्चों के साथ ताउम्र जुड़ जाता है। एक बच्चे का नाम उसके व्यक्तित्व को प्रभावित करने की क्षमता होती है। कई फैमिली तो अपने बच्चों का नाम चुनते वक्त बच्चे का जन्म नक्षत्र, पूर्वजों के नाम, और यहां तक कि वे जिन देवताओं की पूजा करते हैं।

हम यहां कुछ नाम लेकर आए हैं जो अपने आनेवाली बेबी का नाम या फिर हो चुके बेबी का नाम रख सकते हैं। जो स्टाइलिश और धर्म से भी जुड़ा होगा।

हिंदू देवताओं से प्रेरित बच्चों के नामों की लिस्ट

आरव-अर्थ-शांतिपूर्ण, शांत, भगवान विष्णु के सातवें अवतार भगवान राम से प्रेरित।

ईशानी- अर्थ-देवी, भगवान शिव की पत्नी देवी पार्वती से प्रेरित।

अद्धैत- अर्थ-अद्वितीय, भगवान शिव से प्रेरित, एकता की परम वास्तविकता का प्रतिनिधित्व करता है।

आन्या- अर्थ-अनुग्रह या एहसान, देवी दुर्गा से प्रेरित एक दिव्य स्त्री शक्ति।

विवान- अर्थ- जीवन से भरा, भगवान विष्णु के चंचल और हर्षित अवतार भगवान कृष्ण से प्रेरित।

रियान-अर्थ -पवित्र या धन्य, भगवान गणेश से प्रेरित , बाधाओं का निवारण।

सान्वी-अर्थ-ज्ञान, विद्या और कला की देवी सरस्वती से प्रेरित है।

अर्जुन - अर्थ-उज्ज्वल , चमकदार, महाकाव्य महाभारत में कुशल योद्धा और प्रमुख व्यक्ति अर्जुन से प्रेरित है।

माया- अर्थ -भ्रमण या जादू, देवी माया से प्रेरित,धन और प्रचुरता से जुड़ी देवी का लक्ष्मी रूप

आर्यन-अर्थ-महान या माननीय ब्रह्मांड के संरक्षक भगवान विष्णु से प्रेरित।

और पढ़ें:

अपने पिता से नफरत करते हैं ये सितारे, देखना नहीं गंवारा

Palak Kishori दे रही Jaya Kishori को टक्कर? 17 साल की लड़की ने किया ऐसा कमाल

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!