मुझे घर मत भेजो...पापा और उनकी गर्लफ्रेंड करते हैं टॉर्चर, 10 साल की बच्ची की अंतिम गुहार

Published : Aug 08, 2025, 05:20 PM IST
Rebekah-Baptiste

सार

Shocking Crime: मुझे घर मत भेजो..10 साल की लड़की स्कूल और प्रशासन से कई बार गुहार लगाई, लेकिन कोई सुन नहीं पाया। वो अब इस दुनिया में नहीं हैं। पिता और उसकी गर्लफ्रेंड टॉर्चर करके मारने के जुर्म में जेल में पहुंच गए हैं। चलिए बताते हैं पूरी कहानी। 

Relationship Crime:10 साल की रेबेकाह बैपटिस्टे की मुस्कान कभी क्लासरूम में गूंजती थी। उसकी हंसी में वो मासूमियत थी जो किसी का भी दिन बेहतर बना सकती थी। लेकिन उस मासूम के दिल में एक ऐसा डर बैठा था, जिसे वह शब्दों में तो बयां कर पाती थी, मगर कोई समझ नहीं पाया। कहानी अमेरिका के एरिजोना की है, जहां रेबेकाह बैपटिस्टे (Rebekah Baptiste) नाम की बच्ची की दर्दनाक मौत के बाद सब हिल गए। आइए रिश्ते को शर्मसार करने वाली पूरी कहानी बताते हैं।

रेबेकाह हाइवे पर मिली बेहोश

रेबेकाह को 27 जुलाई को पुलिस ने होलब्रुक, नॉर्थ एरिजोना की एक हाईवे पर बेहोशी की हालत में पाया। रिपोर्ट्स के अनुसार, उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे, वह कुपोषित थी, उसके शरीर पर नीले-पीले निशान थे और यहां तक कि उसके पैर के नाखून भी गायब थे। उसे पहले लिटिल कोलोराडो मेडिकल सेंटर और फिर फीनिक्स चिल्ड्रन अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रेबेकाह बच नहीं पाई। 30 जुलाई को मासूम बच्ची की मौत हो गई।

10 साल की मासूम बच्ची का हत्यारा कौन?

रेबेकाह का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका पिता और उसकी गर्लफ्रेंड है। 32 साल के रिचर्ड डेनियल बैपटिस्टे और उसकी गर्लफ्रेंड 29 साल की एनीशिया वुड्स पर हत्या, अपहरण और दुर्व्यवहार का मामला दर्ज किया गया है। रेबेकाह के दो छोटे भाई भी हैं, जिनके साथ भी इन लोगों ने टॉर्चर किया। अब वे राज्य की देखरेख में हैं। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

स्कूल में रो-रोकर रेबेकाह ने कहा था-मुझे घर मत भेजो

स्कूल प्रशासन और उसके अंकल डेमन हॉकिन्स ने खुलासा किया कि रेबेकाह कई बार टीचर्स से रोकर कहती थी कि उसे घर मत भेजा जाए। उसके साथ घर में बहुत ज्यादा मारपीट होती है। उसकी जिंदगी वहां नरक बन गई है। स्कूल ने नवंबर 2023 से जनवरी 2024 के बीच 12 बार एरिजोना के डिपार्टमेंट ऑफ चाइल्ड सेफ्टी (DCS) को रिपोर्ट भेजी थी। हालांकि DCS ने सिर्फ 5 कॉल की पुष्टि की और कहा कि उनमें से केवल एक ही शिकायत उनके मानकों के अनुसार जांच के योग्य थी।

और पढ़ें: FAFO Parenting क्या है? जानिए क्यों यह मॉडर्न पेरेंट्स के बीच तेजी से हो रहा है पॉपुलर

बच्ची के साथ काफी टॉर्चर किया गया

प्रॉसिक्यूटर्स ने कोर्ट में बताया कि डॉक्टर ने रेबेकाह की हालत को टॉर्चर बताया। उसके शरीर पर शारीरिक, यौन शोषण के निशान थे। मानसिक प्रताड़ना से भी वो गुजरी थी।वो सिर से पांव तक काली-नीली पड़ी हुई थी। उसकी दोनों आंखें सूजी हुई थीं और मौत की वजह इंटरनल ब्लीडिंग हो सकती है।

रेबेकाह अब हमारे बीच नहीं है, लेकिन उसकी कहानी हमें हमेशा ये याद दिलाएगी कि कि हर बार जब हम किसी बच्चे की आवा नहीं सुनते, हम उसे थोड़ा और अकेला कर देते हैं। और कभी-कभी, वो अकेलापन… उसकी जान ले लेता है।

और पढ़ें: डैड को देख बेटा सीखता है ये 5 चीजें, पिता जरूर जानें ये बातें

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!