
रिलेशनशिप डेस्क. भाई-बहन का रिश्ता दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता होता है। बचपन में मम्मी-पापा की डांट से एक दूसरे को बचाने के लिए ना जानें कितने झूठ बोलते हैं। दोनों के बीच टकरार भी होता है। सीरिया में एक बहन तो अपने भाई को बचाने के लिए मौत से टक्कर ले ली। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 7.8 तीव्रता के भूकंप के बाद तुर्की और सीरिया से दिल को दहलाने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। जिसमें से एक तस्वीर ये भी है।
17 घंटे तक भाई को बचाया ‘यमराज’ से
भूकंप की वजह से दोनों देशों में 7,800 से अधिक लोग मारे गए और हजारों अन्य घायल हो गए। मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए बचाव दल कड़ी मेहनत कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर छोटे भाई की रक्षा करने वाली 7 साल की बच्ची की तस्वीर वायरल हो रही है। फोटो में दिख रहा है कि बच्ची अपने छोटे भाई के साथ मलबे में फंसी हुई है। वो भाई की रक्षा के लिए उसके सिर पर हाथ रखी हुई दिखाई देती है। उसके ऊपर छत की दीवार गिरी हुई है। 17 घंटे तक वो इसी अवस्था में बनी रही।
भाई को बहन ने बचाया, पॉजिटिव तस्वीरें शेयर कीजिए
इस तस्वीर को संयुक्त राष्ट्र (UN) के प्रतिनिधि मोहम्मद सफा ने ट्विटर पर शेयर किया। उन्होंने लिखा,'7 साल की बच्ची जिसने 17 घंटे तक मलबे के नीचे रहने के दौरान अपने छोटे भाई की रक्षा के लिए उसके सिर पर हाथ रखा था, उसे सुरक्षित बना लिया गया है। मैं किसी को साझा करते हुए नहीं देखता। अगर वह मर जाती, तो हर कोई साझा करता! सकारात्मकता साझा करें।'
लोग बच्ची की कर रहे हैं तारीफ
बचाव दल ने बच्ची और उसके भाई दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। दोनों अब ठीक हैं। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को देखकर लोग इमोशनल हो रहे हैं। दोनों बच्चों को उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए प्यार और दुआएं भेज रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट किया, 'चमत्कार होता है। क्या शानदार बड़ी बहन है। ऐसी तनावपूर्ण परिस्थितियों में प्यार से सुरक्षात्मक। उन सभी के लिए आशा है जो अभी भी फंसे हुए हैं। सभी बचावकर्मियों के लिए सम्मान।'
वहीं, एक ने लिखा,'महिलाएं प्राकृतिक रक्षक, मरहम लगाने वाली, प्रेमी हैं। चाहे हम बच्चे पैदा करें या न करें, हमारे पास मातृ प्रवृत्ति है और महिलाओं को एक कारण के लिए गर्भ दिया गया है। उसने वही किया जो कोई भी बड़ी बहन करती..वह अपने छोटे भाई से प्यार करती है। वाकई इमोशनल करने वाली तस्वीर है।
और पढ़ें:
फेसबुक वाले प्यार की अनोखी पहेली, जानिए कैसे दुल्हन की मांग भरेगी उसकी सहेली !
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.