नहीं होगा घर में बटवारा, जब देवरानी-जेठानी मिलकर करेगी ये काम

अक्सर घरों में बटवारा इसलिए हो जाता है क्योंकि देवरानी और जेठानी के बीच बनती नहीं है। आए दिन दोनों के बीच झगड़ा होता है, जिसकी वजह से दो भाइयों में दूरी बढ़ जाती है। आइए जानते हैं घर की बहुएं आपस में कैसे सामंजस्य बैठा सकती हैं।

 

Nitu Kumari | Published : Sep 19, 2024 11:24 AM IST

रिलेशनशिप डेस्क. भारत की संस्कृति में संयुक्त परिवार का जिक्र है। पूरी फैमिली मिलकर रहना पसंद करती है। लेकिन आज के दौर में संयुक्त परिवार का कॉन्सेप्ट खत्म होता जा रहा है। इसके पीछे कई वजह है। लेकिन ज्यादातर केस में घर का टूटना आपसी मतभेद होता है। दो भाई आपस में लड़ते हैं लेकिन बाद में वो एक हो जाते हैं। लेकिन जब देवरानी और जेठानी में जंग छिड़ जाती है तो उसका नतीजा घर का टूटना होता है। थोड़ी सी समझदारी से अगर दोनों काम लेंगी तो घर स्वर्ग सा सुंदर बन जाएगा। आइए जानते हैं वो काम जो आप करेंगी तो आपसी रिश्ता और मजबूत होगा।

समानता और सम्मान से पेश आएं

Latest Videos

हर रिश्ता आपसी सम्मान पर टिका होता है। देवरानी और जेठानी दोनों को एक दूसरे के विचारों और भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। अगर किसी को कोई बात बुरी लगी है तो लड़ने की बजाए आपस में बात करके मतभेद सुलझाना चाहिए। सम्मान के साथ उन्हें बोलना चाहिए कि आपकी ये बात मुझे सही नहीं लगी। आपस में जब सहेलियों वाला कम्यूनिकेशन लेबल होगा तो घर में कभी भी झगड़े नहीं होंगे।

जलन से बचे

अक्सर परिवारों में तुलना की वजह से रिश्तों में कड़वाहट आ जाती है। देवरानी से किसी भी प्रकार की ईर्ष्या न रखें। उसकी सफलता या खुशियों से खुद भी खुश हों और उसकी तारीफ करें। वहीं जेठानी का सम्मान देवरानी को करना चाहिए।

एक दूसरे की तारीफ करने में ना हिचकिचाएं

देवरानी कभी दीदी के हाथों के बने खाने की तारीफ कर दें। तो जेठानी देवरानी के लुक की। आपस में एक दूसरे की तारीफ करने से रिश्ते और गहरे हो जाते हैं। एक दूसरे के प्रति पॉजिटिव इमोशन क्रिएट होता है।

एक-दूसरे की मदद करें

घर के कामकाज में या किसी निजी समस्या में एक-दूसरे की मदद करना रिश्तों को मजबूत करता है। चाहे कोई छोटा काम हो या बड़ी परेशानी, देवरानी की मदद के लिए हमेशा तैयार रहें। यह भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाएगा। किचन में खाना बनाते वक्त एक दूसरे का साथ दें और बीच-बीच में हंसी मजाक भी रिश्ते को मजबूत करती है।

आलोचना से बचें

हर किसी के पास अपनी जिंदगी जीने का तरीका होता है। अगर आपकी देवरानी कुछ अलग तरीके से काम करती है, तो उसकी आलोचना करने के बजाय उसे समझें और सपोर्ट करें। आपस में अगर आप बहनों की तरह या सहेली की तरह व्यवहार करेंगी तो घर की तस्वीर ही बदल जाएगी।

एक दूसरे को गिफ्ट दें

देवरानी हक से जेठानी से चीजें मांगे। वहीं जेठानी को सम्मान से देवरानी को गिफ्ट देना चाहिए। आपस में जब आप एक दूसरे को गिफ्ट देंगी तो प्यार बढ़ेगा। साड़ी से लेकर मेकअप तक की चीजों को साझा कर सकती हैं। साथ में शॉपिंग करें। एक दूसरे का साथ मस्ती के पल गुजारें।

और पढ़ें:

पुलिस अधिकारी ने 17 साल छोटी वर्दीवाली के साथ किया सेक्स, अब हुआ ये हाल

जवान होती बेटियों को दें ये 10 सीख, कभी नहीं होगी Life में फेल

Share this article
click me!

Latest Videos

Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
चंद्रयान-मंगलयान के बाद अंतरिक्ष में भारत की नई उड़ान, जानें अगला मिशन । Venus Orbiter Mission
हरियाणा BJP संकल्प पत्र की 20 बड़ी बातें: अग्निवीर को पर्मानेंट जॉब-महिलाओं को 2100 रु.
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
Yogi Adityanath: सपा आज बन चुकी है दरिंदों की गैंग #Shorts