पुलिस अधिकारी ने 17 साल छोटी वर्दीवाली के साथ किया सेक्स, अब हुआ ये हाल

Published : Sep 19, 2024, 10:51 AM ISTUpdated : Sep 19, 2024, 10:52 AM IST
sex life

सार

एक पुलिस अधिकारी पर अपने अंडर काम कर रही महिला पुलिकर्मी का फायदा उठाने का आरोप लगा है। कोरोना के नियम को तोड़ते हुए शादीशुदा पुलिस अधिकारी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

रिलेशनशिप डेस्क. पहले उसे नौकरी दिलाया, फिर उसका शारीरिक शोषण किया। कहानी ब्रिटेन से जुड़ी है जहां पर एक पुलिस अधिकारी पर संगीन आरोप लगे हैं। जिसकी वजह से उसे पद से अपना पद छोड़ना पड़ा है। मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। जहां पर उसके कदाचार का फैसला सुनाया जाएगा। कहानी के दो किरदार 41 साल का डेनियल ग्रीनवुड  और कैटलिन होमवार्थ है जो उससे 17 साल छोटी है।  पुलिस चीफ डेनियल ग्रीनवुड ने अपने शिष्या का मार्ग दर्शन करने की बजाए उसका फायदा उठाया। उसने इंसानियत के रिश्ते को शर्मसार कर दिया।

उसने अपने अंडर काम कर रही छात्र पुलिसकर्मी कैटलिन होमवार्थ का फायदा उठाया। मामला 2020-2021 से जुड़ा है जब कोरोना काल का दौर चल रहा था। डेनियल ग्रीनवुड शराब का आदी था। उसने होमवार्थ को वेस्ट यॉर्कशायर पुलिस में शामिल होने में मदद की। इतना ही नहीं उसने उसके कम उम्र का फायदा भी उठाया। कोविड के प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए उसके फ्लैट पर जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। जिसकी तस्वीर लोगों के सामने आ गई।

होमवार्थ ने भी प्रेमी को दिया धोखा

ऐसा नहीं था कि होमवार्थ उस वक्त सिंगल थी। वो उस वक्त प्यार में थी। उसका और उसके ब्वॉयफ्रेंड की तस्वीर सोशल मीडिया पर मौजूद थी। बावजूद इसके डेनियल ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए लड़की के साथ संबंध बनाया। पुलिस अधिकारी ने अपने गुनाह को कबूल कर लिया है। उसने 20 साल की नौकरी को छोड़ दिया है। मामला कोर्ट में है। जहां ये तय किया जाएगा कि कोरोना के नियम को तोड़ते हुए इस तरह का काम करने पर अधिकारी को किस तरह की सजा दी जाए। उसे पद से बर्खास्त किया जाए या नहीं।

लड़कियों को उठानी चाहिए आवाज

बता दें कि डेनियल पहले से शादीशुदा है। पत्नी को धोखा देते हुए उसने ये नीच हरकत की। अक्सर देखा गया है कि वर्क प्लेस पर बॉस अपने पद का दुरुपयोग करते हैं। कम उम्र की लड़कियों का फायदा उठाते हैं। कुछ लड़कियां होती है जो नौकरी बचाने के लिए खुद को समर्पित कर देती हैं। वहीं कुछ आवाज उठाती हैं। बेटियों को इतना समझदार बनाएं कि वो किसी भी इंसान की गलत नियत तो भांप सकें। वो गलत के खिलाफ आवाज उठाएं।

और पढ़ें:

जवान होती बेटियों को दें ये 10 सीख, कभी नहीं होगी Life में फेल

प्रेग्नेंसी को छुपाया, बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म, फिर जिंदा दफनाया

 

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!