Hindi

प्रेग्नेंसी को छुपाया, बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म, फिर जिंदा दफनाया

Hindi

कलयुगी मां

मां अपने बच्चे के लिए खुद की जिंदगी कुर्बान कर देती हैं। लेकिन हम यहां एक ऐसी मां से आपको मिलवाएंगे जिसने अपने नवजात बच्चे को जिंदा दफना दिया। इसके साथ एक बच्चे का और शव मिला।

Image credits: Getty
Hindi

कहानी इटली के एक गांव से है जुड़ी

इटली के गांव में बेबीसिटर चियारा पेट्रोलिनी को गिरफ्तार कर लिया है। 22 साल के लड़की के घर से दो नवजात बच्चे का शव मिला। जांच में पता चला कि एक बच्चा उसी का है।

Image credits: Getty
Hindi

प्रेग्नेंसी को छुपाया

पेट्रोलिनी गर्भवती हो गई और 9 महीने तक अपने प्रेग्नेंसी को छुपाकर रखा। पेट बाहर ना निकले, इसके लिए उसने खाना खाना कम कर दिया था। जिससे वो मोटी नजर ना सकें।

Image credits: social media
Hindi

बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म

मॉर्डन यूनिवर्सिटी की छात्रा ने 7 अगस्त को अकेले बाथरूम में बच्चे को जन्म दिया।जन्म के तुरंत बाद उसने कथित तौर पर बच्चे की हत्या कर दी और उसके शव को अपने बगीचे में छिपा दिया।

Image credits: social media
Hindi

अमेरिका घूमने चली गई

इसके बाद अपने माता-पिता के साथ अमेरिका घूमने चली गई। उसी दिन, उसकी दादी के कुत्ते ने शव को उखाड़ा, जो एक चादर में लिपटा हुआ था।

Image credits: freepik
Hindi

पुलिस ने जांच शुरू की

शुरुआती तौर पर दादी को लगा कि यह किसी जानवर का शव है और उन्होंने पड़ोसी को बुलाया। जिसके बाद पता चला कि वो बच्चे का शव है। पुलिस ने जांच शुरु की और लड़की को गिरफ्तार कर लिया।

Image credits: freepik
Hindi

पूछताछ में एक और खुलासा

पेट्रोलिनी से पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इसके साथ उसने बताया कि एक और बच्चे को उसने दफनाया था। लेकिन उसके बारे में पूरी जानकारी समाने नहीं आई हैं।

Image credits: freepik/demo photo
Hindi

बच्चे के फेफड़ों से निकली मिट्टी

दोनों बच्चों के फेफड़ों से मिट्टी निकली है। माना जा रहा है कि उन्हें जिंदा दफना दिया गया था। लड़की के इस पाप से हर कोई हैरान है। किसी को भी नहीं लग रहा है कि वो ऐसा काम कर सकती है।

Image credits: Getty
Hindi

प्रेमी को भी नहीं चला पता

22 साल की लड़की का प्रेमी एमानुएल था। जिसे खुद भी नहीं पता था कि उसकी प्रेमिका मां बनने वाली है। जब उसे पूरी कहानी पता चली तो हैरान था। उसने कहा कि वो बच्चा पाल सकता था।

Image Credits: freepik