पत्नी की गैरमौजूदगी में आधी रात को पति ने प्रेमिका को कमरे में बुलाया, 'नापाक इश्क' का कुछ ऐसा हुआ अंजाम

Published : Apr 10, 2023, 04:31 PM IST
extramarital affair

सार

पत्नी की गैरमौजूदगी में प्रेमिका को आधी रात में बुलाना शख्स को महंगा पड़ गया। यूपी के औरेया से सामने आई इस खबर में शख्स के साथ जो हुआ उसके बाद सब यही कह रहे हैं जो हुआ वो अच्छा हुआ।

रिलेशनशिप डेस्क. पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास पर टिका होता है। अगर इस रिश्ते में से किसी एक का भी कदम बहक गया तो इसका अंजाम खतरनाक होता है। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से कुछ ऐसी ही तस्वीर सामने आई हैं। यहां एक शख्स ने शादी के पवित्र बंधन को शर्मसार करने का काम किया। पत्नी की गैरमौजूदगी में उसने प्रेमिका को घर बुलाया। वो भी आधी रात को। चलिए रिश्तों को शर्मसार करने वाली पूरी कहानी बताते हैं।

क्या है पूरा मामला

घटना बिधूना कोतवाली से जुड़ा है। यहां रहने वाले शादीशुदा राजेश का अफेयर दूसरी महिला के साथ चल रहा था। शनिवार (9 अप्रैल) को जब उसकी पत्नी अपने रिश्तेदार के घर गई थी तब राजेश को अपनी गलत विचार पूरा करने का मौका मिल गया। पत्नी की गैरमौजूदगी में उसने आधी रात में प्रेमिका को घर पर बुला लिया। इस दौरान किसी ने पत्नी को इस बात की घर दे दीं।

पत्नी रंग हाथों पति को पकड़ी

पति की बेवफाई की खबर सुनकर पत्नी तुरंत वहां पहुंची। उसने घर में पति और उसकी प्रेमिका को रंगे हाथों पकड़ लिया। फिर क्या था राजेश की शामत आ गई। पत्नी ने जमकर मारा। हालांकि इस दौरान राजेश ने भी उसपर हाथ उठाया। लोग दोनों को अलग करने की कोशिश करने लगे। लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। हालांकि इस बीच प्रेमिका वहां से गायब हो गई।

आरोपी पति को किया गया गिरफ्तार

पति से बेवफाई का दर्द लिए पत्नी कोतवाली थाना पहुंची और पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया। उसने बताया कि शादीशुदा होने के बावजूद उसका संबंध दूसरी महिला के साथ है। पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी पति राजेश को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई की है। पूरे गांव में इस घटना के चर्चे हो रहे हैं। सब यहीं मान रहे हैं कि राजेश के साथ जो भी हुआ वो सही हुआ। पत्नी के साथ बेवफाई करने की  सजा उसे जरूर मिलनी चाहिए। हालांकि राजेश की प्रेमिका कौन थी इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

और पढ़ें:

साउथ एक्ट्रेस अमाला पॉल का समर्स लुक्स उड़ा देंगी होश, देखें-फोटोज

14 देशों का दामाद!जानें 32 साल में 105 शादी करने वाले शख्स की कहानी

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!