Other Lifestyle

14 देशों का दामाद!जानें 32 साल में 105 शादी करने वाले शख्स की कहानी

Image credits: Getty

विगलियोटो का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

32 साल की उम्र में 100 से ज्यादा शादी करने वाले शख्स जियोवन्नी विगलियोटो का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। इसकी कहानी ट्विटर पर शेयर किया गया है।

Image credits: social media

Giovanni Vigliotto ने 32 साल मे की 100 शादी

जियोवन्नी विगलियोटो इस दुनिया में नहीं है।कहा जाता है कि यह नाम उसका असली नहीं है। लेकिन आखिरी पत्नी से शादी करने के लिए इसी नाम का इस्तेमाल किया।

Image credits: Getty

इटली में विगलियोटो की हुई थी पैदाइश!

53 साल की उम्र में उसे गिरफ्तार किया गया। तब उसने बताया कि उसका जन्म इटली में 1929 में हुआ था। असली नाम निकोलई पेरूस्कोव है।

Image credits: Getty

नाम का क्या है सच

विगलियोटो ने खुद को इटली का रहने वाला बताया था। लेकिन सुनवाई के दौरान एक प्रॉसीक्यूटर ने कहा कि उसका जन्म 1936 को न्यूयॉर्क में हुआ और नाम फ्रेड जिप है।

Image credits: Getty

32 साल में 100 शादी

विगलियोटो ने 1949 से 1981 के बीच 104-105 महिलाओं से शादी की थी। उसकी कोई पत्नी एक दूसरे को नहीं जानती थी।

Image credits: Getty

14 देशों का दामाद

कहा जाता है कि अमेरिका में उसने 27 अलग-अलग राज्यों में शादी की। जबकि 14 अन्य देशों में भी उसने कई शादियां की थी।

Image credits: Getty

पहली डेट पर करता था प्रपोज

हर बार अपना पहचान फर्जी बताकर लड़कियों को फंसाता था। पहली ही डेट पर वो लड़की को प्रपोज कर देता था। शादी के बाद वो अपनी पत्नी के पैसे और उसकी कीमती सामान बेचकर भाग जाता था।

Image credits: Getty

ऐसे करता था महिलाओं को ट्रैप

 शादी के बाद वो महिलाओं से कहता था कि वो दूर रहता है। इसलिए सारा सामान लेकर मेरे पास आ जाओ। जब महिलाएं सामान पैक कर लेती तो वो ट्रक में इसे भरकर गायब हो जाता था।

Image credits: Getty

चोर बाजार में बेच देता था सामान

विगलियोटा सारा सामान लेकर चोर बाजार में बेच देता था। यहीं पर वो फिर दूसरी महिला को शिकार बनाता था। वो चोर बाजार में ही महिलाओं से मिलता और उन्हें प्रपोज करता था।

Image credits: Getty

फ्लोरिडा में पकड़ा गया

28 दिसबंर 1981 में फ्लोरिडा में दबोचा गया। शारोन क्लार्क जो उसकी आखिरी शिकार बनी थी उसने उसे पकड़वा दिया। उसे कुल 34 साल जेल की सजा हुई। 

Image credits: Getty

61 साल की उम्र में विगलियोटो की मौत

61 साल की उम्र में ब्रेन हेमरेज की वजह से 1991 में मौत हो गई थी। गिनिज ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के बेवसाइट पर विगलियोटो की कहानी पोस्ट की गई है।

Image credits: Getty