
Domestic abuse survivor speaks out: कहानी हन्ना मेल्लर (Hannah Mellor) की है जो इंग्लैंड के मैनचेस्टर में रहती हैं। उन्होंने एक ऐसे इंसान से प्यार करने की गुस्ताखी कर ली थी जो बहुत कंट्रोलिंग और हिंसक नेचर का था। बेन फिटन (Ben Fitton) की करतूत की सजा कोर्ट ने दी है। उसे 18 साल तक अब जेल के अंदर रहना है। बेन को सजा मिलने के बाद हन्ना मेल्लर काफी रिलैक्स हुई हैं। उन्होंने पूरी दुनिया को अपने ऊपर गुजरी आपबीती बताई है। तो चलिए जानते हैं पूरी कहानी।
हन्ना और बेन की मुलाकात अप्रैल 2021 में एक म्यूचुअल दोस्त के जरिए हुई थी।कुछ दिनों तक तो सबकुछ ठीक रहै। लेकिन एक महीने बाद ही बेन का असली चेहरा सामने आने लगा। वो हन्ना को मेंटल और फिजिकल रूप से शोषण करना शुरू कर दिया था। उसने हन्ना को थप्पड़ मारा और फिर बाद में माफी मांगते हुए यह कहा कि यह एक क्षणिक आवेग था।
धीरे-धीरे वो और भी हिंसक होने लगा। वो पारानॉयड (Paranoid) हो गया था। उसे शक होने लगा कि हन्ना किसी और से मिल रही है। वो उसे मारने लगा। यहां तक कि उसे मेकअप करने से मना कर दिया। बाद में उसे नहाने और ब्रश करने पर भी पाबंदी लगा दी। पीड़िता बताती है कि वो कहता था कि मुझे साफ रहने की जरूरत नहीं, यह मुझे किसी और से चुमने का मौका दे सकता था। दो साल तक मैंने अपने दांतों पर ब्रश नहीं किया।
इसे भी पढ़ें:Video: तुम हथौड़ा लेकर जाना..घर तोड़ दो और घुस जाओ, औरत का रोना सुन अनिरुद्धाचार्य को आया गुस्सा
जिससे परेशान होकर वो क्रिसमस के दिन आत्महत्या की भी कोशिश की। लेकिन बाद में उसने साहस जुटाकर रिश्ता खत्म करने का फैसला किया।बेन ने इसे स्वीकार नहीं किया और उसने उबालते पानी से चेहरा बिगाड़ने और उसके बेटे को मारने की धमकी भी दी। हन्ना ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उसकी यह धमकी सबकुछ बदल कर रख दी। आप जो चाहें मुझे करें, लेकिन मेरे बच्चे के साथ ऐसा मत करें। उसने तुरंत पुलिस को इसके बारे में बताया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
मैनचेस्टर क्राउन कोर्ट में सुनवाई के बाद उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने, रेप, गला घोंटने के मामले में आरोपी पाया गया। मेंटल रूप से परेशान करने, हजारों घातक मैसेज और ऑडियो भेजने का भी दोषी पाया गया। जिसके बाद कोर्ट ने उसे 18 साल की सजा सुनाई। इस मामले से यह भी साफ होता है कि हन्ना की तरह कई महिलाएं चुपचाप हिंसा का शिकार होती हैं, और हमें इसे रोकने के लिए आगे आना होगा।
और पढ़ें:माता-पिता से क्यों पहली बार झूठ बोलते हैं बच्चे? B K Shivani ने बताई असल वजह
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.