Chankya Niti on Women: ये 4 गुणों वाली स्त्री से करें शादी, घर को बना देगी स्वर्ग

Published : May 21, 2025, 09:23 PM IST
chanakya on women

सार

Chankya Niti: चाणक्य नीति के अनुसार, कुछ खास गुणों वाली महिलाएं घर को स्वर्ग बना सकती हैं। ये गुण हैं जीवनसाथी की उपलब्धियों पर गर्व, हर परिस्थिति में साथ देना, गुणों को महत्व देना और जीवन में लक्ष्य रखना।

Chanakya Niti in Hindi: करीब ढाई हजार साल पहले जन्मे विष्णुगुप्त यानी आचार्य चाणक्य ने अपने अनुभव और ज्ञान के आधार पर अर्थशास्त्र समेत कई किताबें लिखीं थी। इसमें उन्होंने देश, समाज, विदेश नीति, सैन्य नीति समेत तमाम विषयों पर अपने विचार दिए। उनके इन्हीं विचारों को चाणक्य नीति कहा जाता है। ये विचार इतने सारगर्भित हैं कि सैकड़ों साल बाद भी पूरी तरह प्रासंगिक यानी महत्वपूर्ण हैं। आज हम आपको चाणक्य नीति में बताए गए महिलाओं के उन 4 गुणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शादी के बाद किसी भी घर को स्वर्ग बना सकते हैं। आइए जानते हैं उन गुणों के बारे में-

जीवनसाथी की उपलब्धियों पर गर्व होना

अगर कोई महिला अपने जीवनसाथी के काम और उपलब्धियों पर गर्व महसूस करती है। अगर उसे कोई गलती या कमी दिखती है तो वो उसे दोस्त की तरह समझाती है और उसे दूर करने के लिए प्रेरित करती है, तो वो निश्चित तौर पर एक गुणी महिला है। ऐसी महिला शादी के बाद जिस घर में जाती है, उसे स्वर्ग बना देती है। वो गलत रास्ते पर चल रहे व्यक्ति को भी सही रास्ते पर ले आती है, जिससे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

हर परिस्थिति में साथ खड़ी रहना

हर व्यक्ति के जीवन में हमेशा उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। अच्छे वक्त में तो सभी साथ होते हैं, लेकिन बुरा वक्त आते ही अक्सर करीबी लोग भी साथ छोड़ देते हैं। ऐसे बुरे वक्त में अगर आपको कोई ऐसी स्त्री मिल जाए जो आपके साथ मजबूती से खड़ी हो तो जीवन की परेशानियां कुछ ही समय में दूर हो जाती हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार ऐसे स्वभाव वाली स्त्री के होने पर किसी भी घर में परेशानियां कभी ज्यादा समय तक नहीं टिकती।

रूप से ज्यादा गुणों पर ध्यान देना

आचार्य चाणक्य के अनुसार जो स्त्री अपने जीवनसाथी के रूप से ज्यादा गुणों को महत्व देती है, वह समर्पित जीवनसाथी साबित होती है। ऐसी स्त्री उम्र बढ़ने के बावजूद पहले की तरह प्यार करती है। ऐसी स्त्री अपने साथी का धन, सौंदर्य आदि चले जाने पर भी उसका साथ नहीं छोड़ती और उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती रहती है।

जीवन में कोई लक्ष्य रखें

चाणक्य नीति में कहा गया है कि जो स्त्री अपने जीवन में कोई लक्ष्य रखती है, बेकार की आडंबर और बातों में अपना समय बर्बाद नहीं करती, वह आदर्श जीवनसाथी साबित होती है। ऐसी स्त्री खुद भी सफलता प्राप्त करती है। साथ ही अपने जीवनसाथी का भाग्य भी चमकाती है। अगर किसी को ऐसी पत्नी मिल जाए तो उसका घर स्वर्ग बन सकता है।

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!