
रिलेशनशिप डेस्क. दिल्ली मेट्रो इन दिनों सुर्खियों में हैं। कभी बिकिनी गर्ल को लेकर तो कभी किस वीडियो को लेकर। अब इसमें एक और वीडियो जुड़ गया है। जिसमें प्यार का वो रूप देखने को मिला जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। प्यार में नोकझोंक तो आम है, लेकिन जिस तरह सार्वजनिक मेट्रो में कपल ने हरकत की वो वहां मौजूद हर किसी के समझ से परे था।
कपल किस तरह चूहे-बिल्ली की तरह लड़ सकते हैं वो वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखाई दे रहा है। मेट्रो में दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। हैरानी तो ये है कि उनके आसपास कई लोग बैठे थे, बावजूद इसके दोनों ना सिर्फ लड़े जा रहे थे। बल्कि हिंसा पर भी उतारू हो गए। सार्वजनिक प्लेस पर प्यार का ये रूप शायद ही किसी ने देखा होगा।
कपल का ड्रामा हुआ वायरल
वीडियो में देख सकते हैं कि लड़की अपने बॉयफ्रेंड से बहस कर रही होती है। अपने हाथ में पकड़े एक पैकेट से उसे मार रही है। दोनों ने मास्क लगाए हैं। लेकिन हावभाव से नजर आ रहा है कि दोनों के बीच काफी मतभेद है। दोनों के बीच बहस जारी रहता है , फिर लड़की उसे हाथ से मारती है। इसके बाद बॉयफ्रेंड से दूर जाती है। लड़का उसे धमकाता है। फिर लड़की पीछे मुड़कर बोलती है कि मैं तुम्हें जोर से मारूंगी। फिर वह उसके पास जाती है और उसे अपना मुंह बंद करने के लिए कहते हुए फिर से तड़ातड़ चाटें जड़ देती है। लड़का उसे चुप करते हुए चले जाने को कहता है। लेकिन वो नहीं मानती है और पलटकर उसे चाटे मारने लगती है।
लोग खूब कर रहे हैं कमेंट
वो बोलती है कि तुम मेरी जिंदगी में वापस आने की हिम्मत मत करना और फिर से उसे थप्पड़ मारने की कोशिश करती है। इस बार लड़के का सब्र भी जवाब दे दिया और बदले में उसे थप्पड़ एक मारता है। जिसके बाद लड़की रोने लगती है और कहती है, 'मैं अपनी मां को इस बारे में बता दूंगी।कोई लड़की तुम्हारे जैसा लड़का ना पाए। तुम बहुत गंदे आदमी हो।' इसके बाद स्टेशन आता है और दोनों मेट्रो से बाहर निकल जाते हैं। कपल का सीन देखकर लोग दंग भी थे और हंस भी रहे थे। इस वीडियो को देखकर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.