बचपन में क्रश..12वीं के बाद डेट..श्लोका कैसे बनीं आकाश अंबानी की जीवन साथी, पढ़े पूरी कहानी

Akash ambani and shloka love story: वैसे तो धूम अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की चारों तरफ है। लेकिन 9 मार्च 2019 को अंबानी फैमिली  में ऐसा ही एक भव्य जश्न हुआ था जब आकाश ने अपनी बचपन की दोस्त श्लोका मेहता के साथ सात फेरे लिए थे।

 

Nitu Kumari | Published : Jul 5, 2024 2:53 PM IST / Updated: Jul 06 2024, 10:00 AM IST

17

रिलेशनशिप डेस्क. आकाश अंबानी और श्लोका मेहता जब एक साथ होते हैं तो उनकी जोड़ी देखते ही बनती है। दोनों कपल गोल देते हुए नजर आते हैं। उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि वो मेड फॉर इच अदर हैं। इनकी लव स्टोरी किसी रोमांटिक फिल्म से कम नहीं हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की धूम के बीच इनके भाई और भाभी की लव स्टोरी को दोबारा बताना तो बनता है। इस परफेक्ट जोड़ी से अनंत और राधिका भी प्रेरणा लेते होंगे।

27

स्कूल में हुई पहली मुलाकात

आकाश और श्लोका बचपन के दोस्त हैं। दोनों 12वीं तक पढ़ाई धीरूभाई आंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई थी। यहीं पर दोनों की पहली मुलाकात हुई थीं। कहा जाता है कि बचपन से ही आकाश को श्लोका से क्रश था। लेकिन वो स्कूल के दौरान उन्हें प्रपोज करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए थे।

37

12वीं के बाद किया प्यार का इजहार

श्लोका से इश्क कर बैठे आकाश अंबानी ने 12वीं के बाद हिम्मत करके आगे बढ़ने का फैसला लिया। एग्जाम खत्म होते ही आकाश ने अपने दिल की बात श्लोका को बता दी। उन्हें आई लव यू बोल दिया। जिसका जवाब श्लोका की तरफ से हां में था। इसके बाद दोनों ने डेट करना शुरू कर दिया। लेकिन प्यार की इस राह में हायर एजुकेशन दूरी बनकर भी आई।

47

हायर एजुकेशन के लिए हुए अलग

आकाश और श्लोका अपने हायर एजुकेशन के लिए अलग-अलग देश चले गएं। श्लोका प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए चली गई थीं। उन्होंने यहां से मानव शास्त्र (एंथ्रोपॉलिजी) की पढ़ाई की। वहीं, आकाश नें ब्राउन यूनिवर्सिटी यूएस से ग्रेजुएशन कंप्लीट किया। लेकिन बीच-बीच में ये मिलते रहते थे। पढ़ाई खत्म करने के बाद दोनों वापस इंडिया आ गए और अपने पिता के बिजनेस में हाथ बंटाने लगें।

57

किस ने खोल दी पोल

साल 2018 तक उनकी लव स्टोरी दुनिया की नजरों से छुपी रही। लेकिन एक वायरल पिक्चर ने उनके रिश्ते की कहानी दुनिया के सामने ला दी, जब श्लोका और आकाश बहुत ही प्यार से एक दूसरेके गालों पर किस कर रहे थे। यह तस्वीर गोवा की थी जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा दी थी।

67

गोवा मे की सगाई 

अफवाहों को खत्म करते हुए गोवा के एक 5 स्टार रिजॉर्ट में मार्च 2018 को दोनों ने सगाई कर लीं। इनकी जोड़ी से नीता अंबानी और मुकेश अंबानी काफी खुश थे। 9 मार्च 2019 को इनकी फैमिली ने दोनों की शादी करा दी। इनकी शादी भी काफी शानदार तरीके से की गई। 3 दिनों तक जश्न चला था।जिसमें कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की थी।

77

आज भी जब ये कपल एक दूसरे के साथ बाहर निकलते हैं तो इनके बीच का प्यार देखते ही बनता है। अनंत और राधिका की प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में दोनों की कई तस्वीरें एक साथ वायरल हुई जिसमें कपल प्यार में डूबे नजर आएं।

और पढ़ें:

2024 का सबसे ट्रेडिंग लहंगा, खरीदने के लिए Shloka Mehta ने चुकाए 8 लाख

Radhika Merchant बनीं 4.5Cr की कार की मालकिन, ससुर ने दिया लग्जरी Gift

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos