
Jamui Love Story:बिहार से एक ऐसी अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। समाज की सीमाओं और मर्यादा को तोड़ते हुए एक चाची ने अपने भतीजे के साथ शादी कर ली। गांव के लोग जहां इस शादी की चर्चा कर रहे हैं और दोनों को कोस रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी चाची-भतीजे की लव स्टोरी वायरल हो रही है। चलिए पूरी कहानी आपको बताते हैं।
पटना की रहने वाली 24 साल की आयुषी कुमारी की शादी विशाल कुमार दूबे से हुई थी। जमुई के सदर थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव में वो रहते थे। दोनों की गृहस्थी ठीक चल रही थी। उनकी 3 साल की एक बेटी है। विशाल का भथीजा सचिन दूबे उनके घर के पास ही रहता था। वो यंग और जवां था। उसका आना-जाना चाचा के घर लगा रहता था। वो आकर चाची आयुषी से बातें करता था। धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे से ज्यादा ही बातें करने लगें। धीरे-धीरे बात मोबाइल और चैट तक पहुंच गया और यहां पर दोनों ने अपने दिल के जज्बात शेयर किए।
एक ही मोहल्ले में दोनों रहते थे ऐसे में एक दूसरे से मिलना कम करते थे। उन्हें पता था कि लोग बात बनाने लगेंगे। दोनों मोबाइल पर ही अपने प्यार के एहसास का जिक्र करते। एक साल तक दोनों मोबाइल पर इश्क फरमाते रहें। इश्क इतना गहरा हो गया कि आयुषी का मन पति संग नहीं लगा। इस बात की भनक विशाल को भी लग गई थी और उसने रिश्ते का विरोध किया।
दोनों के बीच इस बात को लेकर झगड़े भी होते थे। यहां तक कि आयुषी को समझाने की भी कोशिश की। लेकिन चाची का दिल भतीजे पर ऐसा आया था कि वो उसका साथ छोड़ना नहीं चाहती थी। उसे बस सचिन चाहिए था। हालात बिगड़ने के बाद विशाल ने पुलिस को शिकायत की और कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी। लेकिन आयुषी ने तलाक का इंतजार नहीं किया और सचीन को लेकर घर से भाग गई।
पांच दिन बाद दोनों वापस गांव लौटे और वहीं के मंदिर में शादी कर ली। सचिन ने आयुषी से शादी कर ली। दोनों अपनी शादी से बहुत खुश हैं। आयुषी का कहना है कि वो सचिन से सच्चा प्यार करती है। उसकी बेटी पहले पति के साथ ही रहेगी। वहीं सचिन भी अपनी शादी से खुश है।हालांकि गांव और समाज में लोग इस रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, लेकिन उनका कहना है कि हमने कोई गुनाह नहीं किया, सिर्फ अपने प्यार को अपनाया है।
यह मामला एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है-
क्या प्यार की कोई सीमा होनी चाहिए?
क्या सामाजिक रिश्तों की परिभाषाएं इंसान की भावनाओं से ऊपर हैं?
कानूनी रूप से वयस्क होने पर इनकी शादी को कोई रोक नहीं सकता है। हालांकि पहली शादी से जब तक तलाक नहीं होती है सचिन और आयुषी की शादी को कानूनी मान्यता नहीं मिलेगी। वहीं सामाजिक तौर पर भी यह रिश्ता विवादों से घिरा रहेगा।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.