
रिलेशनशिप डेस्क.यूपी के जालौन में एक छात्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर हमलावरों ने इसे हत्या को अंजाम दिया और तमंचा वहीं पर छोड़कर भाग गए। मृतक छात्रा का नाम रोशनी अहिरवार था जो सोमवार (17 अप्रैल) को एट कोतवाली क्षेत्र स्थित राम लखन पटेल महाविद्यालय में बीए की परीक्षा देने के आई हुई थी। उसे नहीं पता था कि ये उसकी जिंदगी का आखिरी पेपर होने वाला है।
जब वो परीक्षा देकर कोटरा तिराहे की तरफ जा रही थी तब बाइक सवार दो युवक तमंचा लेकर पहुंचे। एक युवक ने उसके सिर पर तमंचे से गोली मार दी। जिसकी वजह से रोशनी की मौके पर ही मौत हो गई। ऐंधा गांव में रहने वाले मान सिंह अहिरवार की बेटी की हत्या की खबर ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक सवार हत्यारों को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वो फरार हो गए।
मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 17 अप्रैल की रात को मुख्य आरोपी राज अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस पर उसने हमला किया जिसके बाद जवाबी फायरिंग में उसके पैर में एक गोली लगी। वहीं दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस के पूछताछ में राज ने जो बताया वो काफी डरावना है।
सोशल मीडिया पर मुलाकात शादी तक पहुंची लेकिन…
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए दोनों एक दूसरे के संपर्क में आए थे। एक साल से वो उसे जानता था। इतना ही नहीं दोनों की शादी की बात चल रही थी। इस बीच उनके बीच झगड़े हो गए। जिसके बाद लड़की ने बातचीत करना बंद कर दिया। आरोपी ने बताया कि 2 महीने से वो बात नहीं कर रही थी। कई बार बात करने की कोशिश की। लेकिन जब वो नहीं मानी तो अपने ममेरे भाई रोहित के साथ मिलकर उसे मारने की प्लानिंग की।
दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस
अब पुलिस दूसरे आरोपी रोहित की तलाश में हैं। मृतक का पोस्टमार्टम कराके शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं पूरे इलाके में इस हत्याकांड के बाद से सनसनी फैली है। दिनदहाड़े एक लड़की का मर्डर हर किसी को हिलाकर रख दिया है।
और पढ़ें:
गर्मी में तरबूज भी कर सकता है बीमार, जानें फल खाने का सही नियम
इस बार ईद पर ट्राई करें यह अरेबिक मेकअप लुक, खूबसूरती में लगा देगा चार चांद
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.