तरबूज में 91 प्रतिशत पानी होता है। कैलोरी 30 प्रतिशत,शुगर 6.2 ग्राम,फैट 0.2 होता है। वहीं विटामिन सी, बी 5और ए पाया जाता है।
तरबूज पाचन सिस्टम को दुरुस्त रखता है। शरीर को हाइट्रेडेट रखता है और लू से बचाता है।ब्लेड प्रेशर को कंट्रोल करता है। किडनी के हेल्थ का ख्याल रखता है और वजन कम करने में मदद करता है।
तरबूज को नाश्ते के बाद खाना अच्छा होता है। इसे सुबह 10 से 12 बजे के बीच खाएं। इसके अलावा शाम 5 बजे से पहले खाना सही होता है।
रात में तरबूज खाना नहीं चाहिए।इसे पचाना मुश्किल होता है और आंतों में यह जलन पैदा कर सकता है।
सुबह खाली पेट तरबूज नहीं खाना चाहिए। इसमें पोटैशियम, फाइबर होता है। इसे सुबह खाने से सीने में जलन, दर्द और हार्ट रेट बढ़ सकता है। उल्टी और दस्त की शिकायत हो सकती है।
डायबिटीज पेशेंट , किडनी और अस्थमा पेशेंट को भी तरबूज खाने से परहेज करना चाहिए। इसे खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
तरबूज में लाइकोपीन नामक तत्व पाया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होता है। दोनों कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।सेक्सुअल प्रॉब्लम भी दूर करता है।
प्रेग्नेंसी में तरबूज खाना फायदेमंद है। बस इसे सही टाइम पर लेना चाहिए। इसके अलावा हार्ट पेशेंट के लिए भी यह फल काफी फायदेमंद होता है।