
रिलेशनशिप डेस्क. प्यार में कई बार लोग इस तरह जुनूनी और पागल हो जाते हैं कि उन्हें सही गलत का फर्क ही समझ नहीं आता है। जो प्यार जीना और खुशी देना सिखाता है, उसी प्यार के लिए लोग हत्यारे तक बन जाते हैं। ऐसी ही एक तस्वीर बिहार के मुंगरे से सामने आई है। जहां प्रेमिका को दुल्हन बनता देख एक आशिक इस तरह पागल हो गया कि उसने उसे गोली मार दी, जिसमें वो बुरी तरह जख्मी हो गई। इतना ही नहीं आशिक ने खुद भी खुदकुशी करने की कोशिश की।
मंडप में पहुंचने से पहले दुल्हन पहुंच गई हॉस्पिटल
घटना मुंगरे के कस्तूरबा वाटर चौक के पास हुई। रविवार (21 मई) को लड़की की शादी थी। वो तैयार होने के लिए रात 8 बजे ब्यूटी पार्लर गई हुई थी। तभी वहां पुलिस कॉस्टेबल अमन आया और उसे गोली मारकर जख्मी कर दिया। बताया जा रहा है कि वह युवती से प्यार करता था और उसकी शादी से नाराज था। गोली लड़की के बांए कंधे के पीछे लगी। उसके बाद कांस्टेबल अमन ने खुद की कनपटी पर भी बंदूक तानी और फायर करने लगा। लेकिन घबराहट में उसके हाथ से पिस्टल गिर गई।
फरार हुआ गोली चलाने वाला प्रेमी
इससे पहले की अमन वहां से गायब हो पाता, ब्यूटी पार्लर में काम करने वाले एक कर्मचारी ने पकड़ लिया। लेकिन वो उसे रोक के नहीं रख पाया। अमन किसी तरह उसके चुंगल से निकलने में कामयाब हो गया। वहीं, लोगों ने जख्मी लड़की को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अमन पटना में पोस्टेड है। अब उसकी तलाश शुरू की गई है।
8.30 बजे की है घटना
ब्यूटी पार्लर के मैनेजर ने बताया कि रविवार शाम को 26 साल की युवती यहां तैयार होने आई थी। पार्लर वाले उसे पूरी तरह तैयार कर चुके थे तभी साढ़े 8 बजे के करीब कॉस्टेबल अमन आया और तैयार दुल्हन पर गोली चला दी। इसके बाद उसने खुद के कनपटी पर पिस्टल रखा। लेकिन वो गिर गया। कर्मचारी ने पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वो फरार हो गया।
और पढ़ें:
10 साल का बच्चा रेपिस्ट, 12 साल की लड़की कातिल, इस देश में 75,000 से ज्यादा बच्चों किया गया गिरफ्तार
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.