
रिलेशनशिप डेस्क.प्यार में खूनी खेल की कहानी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से सामने आई है, जहां 12वीं के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला टप्पल थाना क्षेत्र के आरपीएस ग्लोबल स्कूल का है। यहां प्रिंस चौधरी नाम का छात्र 12 क्लास में पढ़ता था। उसे अंदाजा नहीं था कि, आज का दिन उसकी जिंदगी का आखिरी दिन होगा।
स्कूल के सामने सुपारी किलर ने किया मर्डर
दरअसल प्रिंस चौधरी का ऋतिक नाम के लड़के से झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद ऋतिक मौके से चला गया था। विवाद की वजह कोई लड़की बताई जा रही है। उसके बाद ऋतिक ने एक खौफनाक साजिश रची। उसने प्रिंस का मर्डर करने के लिए भाड़े के शूटर बुलाए। शुक्रवार को जब प्रिंस चौधरी अपने स्कूल के बाहर खड़ा था तभी एक बाइक आकर उसके पास रुकी। बाइक पर दो शख्स सवार थे। बाइक सवार लड़कों ने पहले प्रिंस से उसका नाम पूछा। जैसे ही उसने अपना नाम बताया, बाइक सवार लड़कों ने तमंचा निकालकर गोली चला दी।
पुलिस के हवाले दोनों कातिल
गोली लगते ही प्रिंस चौधरी घायल होकर वहीं गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भागने की फिराक में थे लेकिन मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने कातिलों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। प्रिंस की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया और रोड जाम कर दिया। खबर मिलने पर पुलिस पहुंची और बड़ी मुश्किल से लोगों को शांत करवाया।
'लव आजकल' का लहूलुहान फैक्टर
छात्र की हत्या करने वाले में दो में से एक आरोपी का नाम कुणाल बताया जा रहा है। कुणाल और उसके साथी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दोनों ने पुलिस को बताया कि ऋतिक नाम के लड़के ने उन्हें प्रिंस को गोली मारने के लिए पैसे दिए थे। अभी तक आरोपी ऋतिक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि ऋतिक और प्रिंस दोनों एक ही लड़की से प्यार करते थे। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था जिसके बाद ऋतिक ने प्रिंस को रास्ते से हटाने के लिए उसकी मौत की सुपारी दे दी। पुलिस ने अब इस मामले में पीड़ित परिवार की तहरीर पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें:
77 साल की महिला पर कुछ अजीब करने का चढ़ा खुमार, बनीं दुल्हन और रचा ली खुद से शादी
गर्लफ्रेंड से गले मिलकर मार दी गोली, फिर हॉस्टल के कमरे में उठाया ये खौफनाक कदम
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.