जिस उम्र में लोग गृहस्थ जिंदगी से संन्यास लेकर भगवान की भक्ति में लीन हो जाते हैं। उस उम्र में एक महिला ने शादी रचा ली। हैरानी इस बात को जानकर होगी कि उसने किसी पुरुष या महिला के साथ शादी नहीं कि बल्कि दुल्हन बनकर खुद अपना हाथ थामा।

रिलेशनशिप डेस्क. कहते हैं जब तक सांसे ना थमें तब तक इंसान को सीखना और रोमांच करते रहना चाहिए। ऐसा ही कुछ एक 77 साल की महिला के साथ हुआ है। जिस उम्र में लोग बिस्तर पकड़ लेते हैं, ईश्वर को याद करते हैं। उस उम्र में Dorothy 'Dottie'Fideli नाम की महिला दुल्हन बनीं। वो पहली बार दुल्हन नहीं बल्कि दूसरी बार बनीं। लेकिन ये शादी पहली शादी से बिल्कुल अलग थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहली शादी में कई तरह के दुख का सामना करने वाली डॉटी ने बार दुल्हन बनी लेकिन किसी दूल्हे के लिए नहीं बल्कि खुद के लिए। उन्होंने खुद से ही शादी रचा ली। उन्होंने कहा कि वो अब एक नई शुरुआत करेंगी। अपनी बाकि की जिंदगी पर फोकस करेंगी। इसके साथ ही डॉटी ने बताया कि उन्हें पहली शादी में बहुत दुख मिले थे। वो बताती हैं कि उनकी पहली शादी 1965 में हुई थी। इसके बाद पति काम पर चला गया। वो अपने घर यानी मायके आ गई थी। 9 साल बाद उनका तलाक हो गया। यानि कुल मिलाकर उन्होंने कभी शादीशुदा जीवन देखा ही नहीं। उन्होंने बताया कि वह बीते 40 सालों से अकेले रह रही हैं।

दोस्त से आया शादी रचाने का आइडिया

तीन बच्चों की मां ने कहा कि भले ही ये करने में काफी देरी हो गई। लेकिन मैंने आखिरकार अपने सपनों का शादी कर ही ली है जो कि उन्हें बेहद सुकून देने वाली है। अमेरिका के ओहियो के गोशेन में ओ'बैनन टेरेस रिटायरमेंट कम्युनिटी में रहने वाली डॉटी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्हें खुद से शादी करने का आइडिया अपनी एक दोस्त के जरिए आया। उसन एक टीवी शो में ऐसा कुछ देखा था। जिसे सुनक 77 साल की बुजुर्ग महिला ने अपने दोस्त से कहा कि तुम्हें पता है क्या, मैंने बाकी सब कुछ किया है। क्यों न मैं खुद से शादी कर लूं।

बेटी को आइडिया आया पसंद

डॉटी की बेटी डोना पेनिंगटन को मां का ये आइडिया पसंद आया। उसने शादी की तैयारी शुरू कर दी। अपनी मां के रिटायरमेंट होम के कम्युनिटी रूम को सजाया। मेहमानों को बुलाया। मां को बिल्कुल दुल्हन की तरह सजाया। लाल गुलाब के पैटर्न वाले टू लेवल सफेद केक के स्लाइस, साथ ही दिल के आकार के कुकीज़ और शादी की घंटी के आकार के फिंगर सैंडविच मेहमानों को परोसे गए।

शादी करके बहुत अच्छा लगा

डॉटी बताती हैं कि मैं बहुत खुश हूं। हमेशा सबके लिए करती आई हूं अब खुद पर फोकस करूंगी। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी बेटी से कहा, तुम्हारे बच्चे को पैदा होते देखने के बाद मेरे साथ हो रही ये सबसे अच्छी चीज है। मैं ये हमेशा से चाहती थी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतनी सुंदर दिखूंगी। यह मेरे लिए इमोश्नल मूमेंट है। क्योंकि यह कुछ ऐसा है जो मैं हमेशा से चाहती थी।

और पढ़ें:

वीगन मदर के ब्रेस्टमिल्क में पाए जाते हैं दो अहम पोषक तत्व, रिसर्च में खुलासा

गर्लफ्रेंड से गले मिलकर मार दी गोली, फिर हॉस्टल के कमरे में उठाया ये खौफनाक कदम