
रिलेशनशिप डेस्क. वाकई प्रेमिका का मूड कब बदल जाए और वो कैसी हरकत कर बैठे कोई नहीं जानता है। बाबू...सोना कहने वाली कब रौद्र रूप धारण कर ले इसे लेकर प्रेमी बेचारे डरे रहते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें स्टेडियम के अंदर हजारों लोगों के बीच गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड रोमांटिक होते हैं। लेकिन अचानक गर्लफ्रेंड का ना जानें क्यों गुस्सा फूट पड़ता है। ये देखकर स्टेडियम में मौजूद लोग भी दंग रह जाते हैं।
हजारों लोगों के बीच प्रेमी को पड़ा जोरदार चाटा
ट्विटर अकाउंट @vidsthatgohard पर शेयर किए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक प्यार से कपल स्टेडियम के सीढ़ियों पर एक दूसरे को चूमते हैं। हजारों लोग इस किस के गवाह बनते हैं। इस बीच लड़का घुटनों के बल बैठ जाता है। लड़की के चेहरे पर खुशी दिखाई देती है। फिर लड़का डिब्बे से रिंग निकालकर उसे प्रपोज करता है। पता नहीं क्यों ये चीज लड़की को अच्छा नहीं लगता है वो उसे गाली देते हुए थप्पड़ मारती है। इतना ही नहीं हाथ में ली हुई सॉफ्ट ड्रिंक भी उसके ऊपर फेंक देती है। बेचारे प्रेमी को हजार वोल्ट का झटका लगता है।
नेटिजन्स दे रहे हैं तरह-तरह के रिएक्शन
इतना ही नहीं आसपास बैठे लोग भी लड़की के इस कदम से अवाक रह जाते हैं। अब तक इस वीडियो को 60 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। नेटिजन्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ज्यादातर लोग लड़के के साइड नजर आते हैं। एक यूजर ने लिखा,'अगर लड़का पलट कर मार देता तो वो क्या करती?'वहीं, एक ने लिखा,'लड़की को डायमंड रिंग की उम्मीद थी, लेकिन नकली रिंग देखकर भड़क गई।' एक अन्य ने लिखा, ये हैरानी की बात है कि अक्सर महिलाएं ही शादी करना चाहती हैं, और जब वो पुरुष ऐसा कर रहा है तो उस महिला को परेशानी हो रही है।' एक नेटिजन्स ने लिखा,'मुझे समझ नहीं आता कि पुरुष शादी क्यों करना चाहते हैं इसके पीछे कोई लाभ नहीं है वास्तव में शादी करना अपनी आत्मा को एक महिला को देना है। आप जीवन हैं और उसे महिला से शादी करके नियंत्रित कर देते हैं।'
और पढ़ें:
बांस को करें डाइट में शामिल, तेजी से कम होगा वजन, मिलेंगे ये 5 हेल्थ से जुड़े फायदे
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.