
रिलेशनशिप डेस्क.शादी का दिन लड़का और लड़की दोनों के लिए स्पेशल होता है। पहले के वक्त में जहां शादी की तैयारी से लेकर हर काम फैमिली वाले करते थे। वहीं, आज के वक्त में दूल्हा और दुल्हन अपनी वेडिंग थीम चुनते हैं। वो अपने स्पेशल दिन को खास बनाने के लिए तरह-तरह की प्लानिंग करते हैं। इस दिन को लेकर उनके अंदर नर्वसनेस भी रहती है। जिसकी वजह से वो कुछ उल्टी सीधी हरकत कर बैठते हैं। कुछ ऐसी ही क्यूट हरकत का वीडियो वायरल हो रहा है।
शादी का चल रहा दौर
इस वीडियो में दूल्हे राजा ने शादी के मंडप में ऐसी हरकत कर दी कि ना सिर्फ दुल्हन बल्कि वहां मौजूद लोग भी हंसने लगें। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि 16 श्रृंगार दुल्हन बैठी होती है। वहीं दूल्हा उसके बगल में बैठा है और शादी की रस्म चल रही है। पंडित जी भी वैदिक मंत्रोच्चारण कर विवाह संपन्न करा रहे हैं।
चंदन लगाने को लेकर कंफ्यूज हुआ दूल्हा
तभी पंडित जी, दूल्हे को रिंग फिंगर में लाल चंदन लगाकर तिलक लगाने की सलाह देते हैं। चंदन लगाने के बाद दूल्हा असमंजस में पड़ जाता है कि किसे तिलक लगाना है। जिस पर पंडित जी इशारों में कहते हैं कि खुद को और फिर दुल्हन को लगाना है। जिसके बाद दूल्हा सबसे पहले खुद को तिलक लगाता है। लेकिन बाद में वो भूल जाता है कि पंडित जी ने किसी और लगाने का इशारा किया। फिर, दुल्हन को तिलक लगाने के बजाय पंडित जी को लगाने लगता है। यह देख पंडित जी घबरा जाते हैं। वहीं, शादी के मंडप पर उपस्थित सभी हंसने लगते हैं। दुल्हन के चेहरे पर भी क्यूट सी स्माइल आ जाती है। आप भी देखिए Viral Video-
लोग कर रहे हैं मजेदार कमेंट
@swatic12 ट्विटर अकाउंट पर शेयर किए गए इस वीडियो को लेकर तरह-तरह के लोग कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग लिख रहे हैं कि यह शादी का नर्वसनेस है। वहीं कुछ लोग मजेदार टिप्पणी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,'पता नहीं पहली रात में ये क्या करेगा।'शादी के दौरान इंट्रोवर्ट लड़का।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.