
ब्लैक डायरी: मैं अपने पति के साथ 15 सालों से हूं। अगले महीने मैं 42 साल की हो जाऊंगी। हमारे दो 10 और 15 साल के बच्चे हैं। सबकुछ अच्छा चल रहा है। लेकिन अब मैं पति के साथ रहना नहीं चाहती हूं, ये कहना है ऋतिविका (बदला नाम) का। शादी से वो क्यों निकला चाहती हैं ये उन्हे भी साफ नहीं पता है। आइए पूरी कहानी बताते हैं और एक्सपर्ट की क्या राय है जानते हैं।
ऋतिविका बताती हैं कि उसके पति काफी अच्छे हैं। लेकिन अब मैं उससे प्यार नहीं करती हूं वो मुझे आकर्षक नहीं लगता है। मैं उससे रिश्ता तोड़ना चाहती हूं। हालांकि यह रातोंरात लिया गया फैसला नहीं हैं, मैं कुछ सालों से उसके साथ नाखुश महसूस कर रही हूं। हमारे बीच कुछ वक्त पहले रोमांस को लेकर बात हुई। मैंने उसे बताया कि तुम मुझे आकर्षित नहीं करते हो। इस बात से वो दुखी तो हुआ, लेकिन मुझे खुश करने की काफी कोशिश करता है। लेकिन मुझपर इसका असर नहीं हो रहा है। मुझे लगता है कि मेरे लिए यह रिश्ता अब खत्म हो गया है।
वह एक अच्छा इंसान है, कभी भी मेरे साथ धोखा नहीं किया। लेकिन मैं उसके साथ ना चाहते हुए बेरूखी से पेश आती हूं। सेक्स करने से मना करती हूं। मुझे अपराध बोध के साथ जीना मुश्किल हो रहा है। मैंने इस बाबत अपने दोस्तों से भी बात की। लेकिन उनकी सलाह से कोई मदद नहीं मिली। मैं खुद को खराब इंसान की तरह महसूस कर रही हूं। लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी मैं उसके साथ जुड़ नहीं पा रही हूं। प्लीज बताइए कि मैं कैसे बेहतर महसूस करूं और मुझे क्या करना चाहिए।
एक्सपर्ट की राय-जैसा की आपने खुद कहा कि आपने पूरी कोशिश की इस रिश्ते को निभाने की। लेकिन आपसे ये नहीं हो रहा है। ये सच है कि एक अच्छी गृहस्थी को तोड़ना मुश्किल होता है। ऐसा होना भी नहीं चाहिए। अगर आप अपने पति में कोई आकर्षण नहीं पाती है तो फिर उससे बात कीजिए। अपनी तरफ से कुछ अलग तरीके से रोमांस जिंदा करने की कोशिश कीजिए। अगर इसके बाद भी नहीं रहा है तो तलाक लेने की बजाय कुछ वक्त दोनों अलग-अलग रहिए। उसके बाद जो चीज होती है उसके अनुसार फैसला कीजिए। हालांकि पति इस बात से काफी नाराज हो सकते हैं। लेकिन आपको उन्हें इसके लिए राजी करना होगा। खुलकर बात करनी होगी।
(ब्लैक डायरी एशियानेट की एक ऐसी सीरीज है,जिसमें हम रिश्तों से जुड़े राज,समस्या के बारे में बताते हैं जिसे खुलकर लोग बता नहीं पाते हैं। इस सीरीज के माध्यम से जो लोग हमें अपनी कहानी बताते हैं, हम उनका नाम बदलकर आप तक लेकर आते हैं। इसके साथ एक्सपर्ट की राय भी देते हैं, ताकि समस्या का निदान हो सके।ब्लैक डायरी में सभी तस्वीरें सांकेतिक होती हैं। )
और पढ़ें:
8PHOTOS: पार्टनर के उड़ जाएंगे होश, जब इन बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह ब्रा पहन क्लीवेज करेंगी फ्लॉन्ट
Alia समेत इन हीरोइन के ग्रीन लुक्स से लें रमजान में हसीन लगने का IDEA
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.