
Australian Wedding Drama: 6 साल तक उसके साथ लिव इन में रही, टूट कर प्यार किया। फिर रिश्ते पर मुहर लगाने के लिए शादी कर ली। लेकिन उसे नहीं पता था कि उसकी शादी 24 घंट भी नहीं टिक पाएगी। इतने लंबे रिलेशनशिप के बावजूद भी वो अपने पार्टनर की काली करतूत नहीं जान पाई थी। रेडियो शो ‘Late Drive With Ben, Liam & Belle’ में कॉल करके अपनी आपबीती बताई।
महिला का नाम काइली (Kylie) है, जिनकी शादी 24 घंटे भी नहीं टिक पाई। काइली ने बताया कि वो अपने पार्टनर के साथ 6 साल से रिलेशनशिप में थीं। शादी का दिन बहुत खूबसूरत था,रस्में हुईं, फोटोशूट हुआ, और सब कुछ एक परफेक्ट फेयरीटेल की तरह लग रहा था। लेकिन जैसे ही रिसेप्शन शुरू हुआ दूल्हा अचानक गायब हो गया। वो बताती है कि शादी की रात मैं अकेली अपने सुइट में थी। मैंने महीनों तक उससे कुछ नहीं सुना।”
काफी परेशान रहने के बाद, काइली को जो सच्चाई पता चली, उसने उनके होश उड़ा दिए। लड़के को शादी नहीं करनी थी। वो पूरे समय किसी और के साथ रिलेशनशिप में था। लेकिन कहानी में असली ट्विस्ट तब आया जब काइली को पता चला कि जिस लड़की के साथ उसका पति अफेयर में था, वो कोई और नहीं बल्कि खुद काइली की कज़िन (चचेरी बहन) थी।
काइली ने रेडियो शो में बताया कि अब वो दोनों उसकी ज़िंदगी से पूरी तरह बाहर हैं।मैं अब ना उससे मिलती हूं, ना अपनी कज़िन से। बहुत अजीब स्थिति हो जाती। काइली ने तलाक ले लिया है और अपने दर्दनाक अनुभव से बाहर आ गई हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि वो दोबारा शादी नहीं करेंगी।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.