- Home
- Lifestyle
- Relationship
- जयमाला के वक्त दूल्हे के हाथ पर पड़ी नजर... और दुल्हन ने तुरंत शादी से किया इंकार!
जयमाला के वक्त दूल्हे के हाथ पर पड़ी नजर... और दुल्हन ने तुरंत शादी से किया इंकार!
Bride Refused to Marry Groom: शादी के दौरान दुल्हन की नजर दूल्हे के हाथ पर पड़ी और उसने तुरंत शादी से मना कर दिया। सवाल है कि आखिर लड़की ने होने वाले हमसफर के हाथ में ऐसा क्या देख लिया कि शादी करने को राजी नहीं हुई। चलिए पूरी कहानी बताते हैं।

उत्तर प्रदेश के महाराजपुर में एक शादी टूट गई, लेकिन इसका टूटना कुछ ऐसा हुआ कि हर तरफ इसके ही चर्चे हैं। धूमधाम से हो रही शादी में जब जयमाला का वक्त आया तो दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर पहुंच गए। दोनों के हाथों में जयमाला था। तभी दुल्हन की नजर दूल्हे के हाथ पर पड़ गई। उसने तुरंत कहा कि मैं यह शादी नहीं करूंगी।

मामला शुक्रवार (23 मई ) का है। शिवाली इलाके में रहने वाला युवक की धूमधाम से बारात निकली थी। महाराजपुर के एक गांव में पहुंची। द्वारचार की रस्में हुईं। फिर बारी आई वरमाला की। लेकिन दूल्हे के गले में वरमाला नहीं पड़ा। बल्कि लड़की की नजर उसके हाथ पर पड़ गई। दूल्हे का हाथ कांप रहा था। दुल्हन ने वरमाला साइड में रखते हुए उससे पूछा,'तुम्हारे हाथ क्यों कांप रहे हैं।' लेकिन दूल्हा कुछ नहीं बोला। तब दुल्हन ने शादी से मना कर दिया।
दोनों पक्षों में बवाल मच गया। दोनों पक्षों ने लड़की को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने मना करते हुए कहा कि मैं इससे शादी नहीं करूंगी, क्योंकि इसे या तो कोई बीमारी है या फिर इसने शराब पी रखी है।
बाराती पक्ष के लोग बोलने लगे कि ये घबराहट की वजह से हैं। लेकिन लड़की नहीं मानी। दुल्हन पक्ष के लोग भी कहने लगें कि द्वारचार के वक्त भी लड़के का हाथ कांप रहा था। ये घबराहट नहीं थी। जांच करे पर पता चला कि उसने शराब पी हुई थी। इसके बाद दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग आपस में बहसबाजी करने लगे।
बात बढ़ने पर पंचायत बैठाई गई। शनिवार सुबह तक दोनों पक्षों के बीच में इसे लेकर राय विमर्श होते रहा। कई बाहरी लोग भी आए। लेकिन युवती शादी के लिए तैयार नहीं हुई। आखिर में पंचायत कर दोनों ओर से हुए लेनदेन और खर्च की अदला बदली हुई। लड़की का कदम बिल्कुल जायज था, क्योंकि दूल्हा अपने खास दिन पर शराब के नशे में था। अगर शराब पीने का वो आदी है तो समझ सकते हैं कि इस शादी का बाद में भविष्य क्या होता?
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

