शादी की रस्मों के बीच दुल्हन पर चला दी गोलियां, बंदूक दिखाकर महिला के साथ पार्क में गैंगरेप

Published : Feb 06, 2023, 04:46 PM IST
latest and trendy chura design for bride

सार

वो शादी की निभा रही थी रस्में..तभी हथियारबंद व्यक्ति मैरिज हॉल में घुसा और फायरिंग शुरू कर दी। दुल्हन को गोली जा लगी। जब पूरा मामला सामने आया तो पता चला कि गोली सिरफिरे आशिक ने चलाई है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

रिलेशनशिप डेस्क.शादी के बाद दुल्हन अपने सुसराल जाती है। लेकिन एक दुल्हन को अस्पताल जाना पड़ा। क्योंकि उसे गोली लग गई थी। जिसमें वो बुरी तरह जख्मी हो गई थी। वारदात पाकिस्तान के रावलपिंडी की है। जहां पर एक युवक ने दुल्हन को गोली मारकर घायल कर दिया। हालांकि युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना रविवार (5 फरवरी 2023) का है।

बताया जा रहा है कि समिति चौक के पास स्थिति मैरिज हॉल में शादी की रस्में चल रही थीं। इस दौरान हथियारबंद युवक अंदर घुसा और दुल्हन को गोली मार दी। दरअसल युवक लड़की से शादी करना चाहता था। लेकिन लड़की की फैमिली को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। उन्होंने उसके प्रपोजल को ठुकराकर लड़की की शादी कई और तय कर दी थी। जिसके बाद सिरफिरे आशिक ने इस घटना को अंजाम दिया। वहीं लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल दुल्हन को अस्पताल ले जाया गया।

महिला के साथ पार्क में किया गया गैंगरेप

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक पार्क में महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई। हथियारबंद दो लोगों ने बंदूक दिखाकर कथित तौर पर उसका रेप किया। जियो टीवी की मानें तो महिला जब पार्क में अपने पुरुष मित्र के साथ टहल रही थी तो इस दौरान वहां हथियार लिए दो लोग पहुंचे। इसके बाद दोनों को झाड़ियों के पीछे लेकर गए। वहां उन्होंने महिला के साथ रेप किया।उसे चुप रहने के लिए 1,000 रुपए दे कर गायब हो गये। पीड़िता थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

शारीरिक संबंध बनाकर शादी से इंकार, लेकिन बाराती बन गए पुलिस वाले

बिहार के वैशाली जिले में शारीरिक संबंध बनाकर प्रेमिका से प्रेमी ने शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस बाराती बनकर दोनों की शादी करा दी। पूरी कहानी कुछ इस तरह है, देशरी निवासी नीतू और बिदुपुर के धर्मपुर का रहनेवाला कौशल दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। जाति अलग-अलग थी। चार साल तक दोनों का अफेयर चला। इस बीच नीतू प्रेग्नेंट हो गई तब कौशल ने उसका जबरदस्ती गर्भपात करा दिया। लेकिन शादी करने से बचने लगा। इसके बाद पीड़िता राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला कल्याण संस्थान पटना पहुंची और मदद की गुहार लगाई।

इसके बाद महिला कल्याण संस्थान ने पुलिस की मदद से लड़का और लड़की दोनों के घरवालों से बात की। जिसके बाद दोनों फैमिली शादी कराने के लिए तैयार हो गए।शादी में पुलिस वाले बाराती बन गए और थाना परिसर में ही दोनों की शादी करा दी गई।

और पढ़ें:

प्राइवेट पार्ट पर चलाया जाता है ब्लेड, भारत समेत 90 देशों में इस दर्दनाक प्रथा से गुजरती हैं बच्चियां

मैं खुदकुशी कर लूंगा..जानें क्यों दुल्हन का घूंघट उठाते ही दूल्हे ने खुद को मारने की कह दी बात

 

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!