धूमधाम से वो शादी करके लौटा था, लेकिन जैसे ही अपनी दुल्हन का घूंघट उठाया उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसकी हालत ऐसी हो गई कि उसने सुसाइड करने की धमकी दे दी। चलिए यूपी के संभल में दूल्हे को मिले धोखे की कहानी बताते हैं।

रिलेशनशिप डेस्क.धूमधाम से बारात दुल्हन के घर गई। जयमाला हुआ, सिंदूर दान, कन्यादान की हर रस्म हुई। विदाई के बाद दुल्हन अपने ससुराल पहुंची। लेकिन यहां जैसे ही दुल्हन का घूंघट मुंह दिखाई की रस्म में उठाया गया वैसे ही कोहराम मच गया। दूल्हे समेत उसकी पूरी फैमिली के पैरों तले जमीन खिसक गई। जिस लड़की का हाथ दूल्हे ने थामा था वो कोई और ही निकली। अजीबोगरीब मामला उत्तर प्रदेश के संभल जिले का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हजरत नगर गढ़ी थाना इलाके के कटौली गांव में रहने वाले डालचंद की शादी कैला देवी थाना इलाके की एक लड़की से तय हुई थी। धूमधाम से वहां बारात पहुंची। शादी के हर रस्म में दुल्हन का सिर घूंघट से ढका हुआ था। पारंपरिक रीति रिवाज से शादी होने की वजह से वहां किसी ने दुल्हन का घूंघट हटाने के लिए नहीं कहा। डालचंद ने दुल्हन के साथ हर रस्म निभाया। जीवन भर साथ देने का वादा भी किया।

घूंघट में ही वो दुल्हन को लेकर अपने घर पहुंचा। यहां पर जब मुंह दिखाई की रस्म हुई तो दुल्हन का घूंघट हटाया गया। जैसे ही घूंघट हटाया गया वैसे ही हड़कंप मच गया। दरअसल, जिस लड़की से डालचंद की शादी तय हुई थी वो नहीं बल्कि उसकी बड़ी बहन के साथ उसके साथ फेरे करवा दिए गए थे। घूंघट की आड़ में उसकी शादी बड़ी बहन से करवा दी गई थी।

दूल्हे का आरोप है कि उसकी सगाई छोटी बहन के साथ हुई थी। लेकिन शादी उसकी बड़ी बहन के साथ करा दिया गया। वो दिमागी रूप से कमजोर है। दूल्हे ने कहा कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिलता है तो वो खुदकुशी कर लेगा। वहीं, दूल्हन पक्ष का आरोप है कि ये सब ड्रामा दहेज लेने के लिए किया जा रहा है। पहले इसे लेकर पंचायत में शिकायत की गई जब मामला वहां नहीं सुलझा तो लड़के वाले ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है।

और पढ़ें:

PHOTOS:कियारा ने अपने बहन के चेहरे पर दिया ऐसा दाग, जिसे मेकअप से नहीं कभी छुपाती

Pervez Musharraf Death: इस दुर्लभ बीमारी से पीड़ित थे परवेज मुशर्रफ, जानें कारण और लक्षण