महिला ने अपनी शिकायत में शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया था। लेकिन कोर्ट ने कहा कि कपल 5 साल तक साथ रहा, हर जगह घूमा, साथ ठहरा और शारीरिक संबंध बनाए। हाईकोर्ट ने सवाल किया कि अगर रिश्ते की शुरुआत से ही धोखा देने का इरादा था, तो वे 5 साल तक साथ कैसे रहे? इसे धोखे का वादा नहीं माना जा सकता।