महंगे गिफ्ट देने वाले एक्स बॉयफ्रेंड ने ब्रेकअप के बाद ₹2.8 लाख का बिल भेज दिया। वायरल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी कि रिश्तों में दिए गए गिफ्ट वापस मांगना सही है या गलत।

रिश्तों में प्यार और रोमांस बरकरार रखने के लिए सरप्राइस देना जरूरी होता है। ताकि पार्नटर हमारे लिए कितना जरूरी है यह हम उन्हें बता सके, लेकिन अगर कोई तोहफे में खर्च किए गए पैसों का हिसाब मांग लें और आपके पास लंबी-चौड़ी लिस्ट भेज दे तो कैसे लगेगा ? सोशल मीडिया पर एक युवती ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया जिसने सोचने पर मजबूर कर दिया क्या रिलेशनशिप में तोहफे लेने चाहिए या नहीं।

trendingidiot नामक इंस्टा पेज ने एक युवती की पोस्ट शेयर की। लड़की ने लिखा कि “उसका एक्स बॉयफ्रेंड हर महीने उसे कोई न कोई महंगा गिफ्ट देता था। जन्मदिन पर Armani Watch, Dyson Airwrap, महंगे परफ्यूम, स्नीकर्स, कैफे डेट्स औक वीकेंड स्टे समेत बहुत कुछ। उसे कई बार इतने एक्सपेंसिव तोहफे लेना अजीब लगता था लेकिन हर बार लड़के का जवाब होता- तुम मेरी GF हो, रिश्तों में हिसाब नहीं देखा जाता और मुझे ये सब करने दो।”

युवती ने आगे लिखा कि- रिश्ते की शुरुआत में ही पार्टनर को कहा था कि उसे डर है कि कभी दोनों अलग हुए तो शायद वह सभी गिफ्ट के बदले पैसे मांग सकता है। लेकिन इस पर लड़के ने जवाब दिया नहीं मैं बाकी जैसी नहीं है, एक बार जो गिफ्ट दे दिया वो तुम्हारा रहेगा। चाहे रिश्ता खत्म हो जाए मैं तुमसे कभी भी पैसों की बात नहीं करेगा। यही बात सुनकर उसने अपने एक्स पर भरोसा किया।

ये भी पढ़ें- 'वर्जिन, नो मेकअप, 24x7 लाइव लोकेशन और...'

ये भी पढ़ें- 'तुम मेरे लिए मर चुकी हो', जिंदा पत्नी का पति ने कर दिया पिंडदान

पोस्ट के अनुसार, करीब 8 महीने बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। यही से कहानी ने असली बदलाव आया। अलग होने के दो हफ्ते बाद लड़के ने युवती को 2.8 लाख रुपए का बिल भेजा, जिसमें महंगे गिफ्ट, बर्थडे पार्टी इवेंट पर का सारा खर्चा था। इतना ही नहीं उसने कहा वह अगर उसके अंदर थोड़ा सी सेल्फ रिस्पेक्ट है यो पैसे वापस कर दें। जब मैंने पैसे देने से मना कर दिया तो वह दोस्तों में कहने लगा कि- युवती ने उसका इस्तेमाल किया है।

View post on Instagram

देखते ही देखते पोस्ट वायरल हो गई और इंटरनेट यूजर दो हिस्सों में बंट गए। कई लोगों का कहना है कि गिफ्ट-गिफ्ट होता है, देकर वापस मांगने सही नहीं है। वहीं, कुछ यूजर्स ने लिखा कि रिश्तों में मंहगे तोहफों और पैसों को लेकर शुरु से बात करना जरूरी है ताकि इस तरह की गलतफहमियां न हो।

सोर्स- इंस्टाग्राम