
रिलेशनशिप डेस्क. आज के दौर में इंसान किस हद तक गिर सकता है ये कहानी उसकी बानगी है। एक कपल जिसने यह कहकर दो बच्चों को गोद लिया कि वो उन्हें अपने बच्चों की तरह पालेंगे। लेकिन वो उन्हें सेक्स स्लेव बना दिए। कहानी अमेरिका के जॉर्जिया से जुड़ी है। विलेन 34 साल के विलियम जुलॉक और 36 साल के जैकरी जुलॉक हैं। जो एक गे कपल हैं। कानून ने इन्हें दोषी पाते हुए 100 साल की सजा सुनाई है। चलिए विस्तार इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना आपको बताते हैं।
ज़ुलॉक कपल ने साल 2018 में एक ईसाई विशेष जरूरतों की एजेंसी से दो बच्चों को गोद लिया था। उस वक्त बच्चों की उम्र मात्र 5 और 3 साल थी। बच्चों को भी लगा था कि कपल उनकी देखभाल पैरेंट्स की तरह करेंगे। दुनिया को दिखाने के लिए गे कपल भी खुद को सोशल मीडिया पर प्यार करने वाले और परफेक्ट पिता के रूप में पेश करते थे। उनके पोस्ट्स में महंगे घर, शानदार लाइफस्टाइल और परिवार की तस्वीरें देखने को मिलती थीं। लेकिन इस चमचमाती जिंदगी के पीछे एक खौफनाक सच्चाई छिपी हुई थी।
कई बच्चों के साथ गंदी हरकत का बनाया वीडियो
कहते हैं पाप का घड़ा एक ना एक दिन फूटता ही है। साल 2022 में एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने बाल यौन शोषण सामग्री डाउनलोड करते हुए पकड़ा। उसने ज़ुलॉक कपल की पोल वहां खोल दी। पुलिस ने जब कपल के घर पर छापा मारा तो वहां बाल शोषण की सामग्री बरामद की। जिसमें वीडियो, ग्राफिक मैसेज और सीसीटीवी फुटेज शामिल थे। पुलिस ने वीडियो में देखा कि कपल अपने दोनों बेटों के साथ भी यौन शोषण करते थे। इसका वीडियो भी बनाकर वो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर डालते थे। इसके अलावा कई और बच्चों के साथ भी उन्होंने ये गंदी हरकत की थी।
बेटों के साथ बार-बार की गंदी हरकत
जिस बच्चों को उन्होंने गोद लिया था उनके साथ कपल ने बार-बार रेप किया और धमकियां दी। जॉर्जिया की अदालत ने इसे "सबसे घिनौना अपराध" करार देते हुए दोनों को 100 साल की सजा सुनाई। इसके साथ ही सजा खत्म होने के बाद भी आजीवन निगरानी में रखे जाने की भी सजा दी गई।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.