ब्लैक डायरी: बहू को सौतेले ससुर से हुई 'मोहब्बत', तोड़ दी सारी मर्यादा

हर रिश्ते की अपनी एक मर्यादा होती है। टूटने पर ना सिर्फ परिवार बिखर जाता है, बल्कि समाज के लिए भी यह खराब साबित होता है। एक बहू को अपने सौतेले ससुर से प्यार हो गया। 

 

Nitu Kumari | Published : Jun 30, 2023 5:03 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क. वो शादी करके ससुराल आई..उसे लगा कि पति उसपर प्यार की बारिश करेगा। लेकिन शादी के दूसरी रात ही के अरमानों पर पानी फिर गया जब पता चला कि उसका पति शारीरिक रिश्ता बनाने में असमर्थ है। फिर भी उसने शादी निभाने के लिए ठानी और वक्त का पहिया घूमने लगा। लेकिन एक मोड़ ऐसा आया जब बहू का रिश्ता सौतेले ससुर के साथ बन गया। ये कहानी मोहिनी (बदला हुआ नाम) की है। चलिए बताते हैं उसकी कहानी और एक्सपर्ट की क्या राय है जानते हैं।

मोहिनी शादी को 5 साल चुके हैं। शादी के अगले ही दिन पता चला कि उसका पति मर्दाना कमजोरी का शिकार है। बावजूद इसके वो साथ रहने लगी। उसे लगा कि भले ही शारीरिक तौर पर ना सही इमोशनली उसका पति उसके साथ रहेगा। उसे प्यार करेगा, उसकी खुशियों का ख्याल रखेगा। लेकिन उसका ये सपना भी टूट गया जब शादी के एक साल बाद से ही वो उसपर हर बात को लेकर गुस्से का इजहार करने लगा। कभी-कभी वो उसपर हाथ भी उठा देता था।

Latest Videos

बावजूद मोहिनी ये सब सहती रहीं...इस बीच उसकी सास का निधन हो गया। घर में वो उसका पति और सौतेले ससुर रह गए। हालांकि ससुर का घर में आना जाना कम ही हुआ करता था। वो बिजनेस के सिलसिले में अक्सर बाहर ही रहते थे। मोहिनी की मानें तो ससुर उसके काफी मजाकिया थे। सास से कम उम्र की होने की वजह से वो 55 साल की उम्र में भी काफी जवां लगते थे। कहीं ना कहीं वो उनके प्रति आकर्षित थी। करीब छह महीने पहले मोहिनी की उसके पति से किसी बात को लेकर काफी झगड़े हुए और मारपीट करके वो वहां से चला गया। इस बीच मोहिनी के सौतेले ससुर घर पर आए। उसने मोहिनी से पूछा तो उसके सब्र का पारा टूट गया..। वो रोते-रोते अपने ससुर से जा लिपटी। उसने वो बातें बताई जिससे वो भी अनजान था। इमोशनली मोहिनी को टूटा देखकर ससुर ने उसे सीने ले लगाया तो बात आगे बढ़ गई। उस दिन मोहिनी ने वो सुख पा लिया जो उसका पति देने में असमर्थ था। इसके बाद दोनों के बीच कई बार शारीरिक रिश्ता बना।

मोहिनी बताती हैं, "शुरू-शुरू में मुझे अपने रिश्ते को लेकर थोड़ा गिल्ट हुआ लेकिन मुझे भी ये सब अच्छा लगने लगा है। हमारा रिश्ता अटपटा जरूर है पर हम एक दूसरे से प्यार करते हैं। वो मेरे साथ रिश्ता आगे बढ़ाने को तैयार हैं लेकिन मेरे लिए तय करना मुश्किल हो रहा है। पति से ज्यादा मायकेवालों की सोचकर कदम नहीं बढ़ा पा रही हूं। क्या करूं समझ में नहीं आता।

एक्सपर्ट की राय- आपके पति या ससुराल वालों ने शादी से पहले असलियत छिपाई इसलिए उनका गुनाह बड़ा है। पर आपने क्या किया। पति को धोखा देकर ससुर से ही रिश्ता बना लिया। आपका अपराध भी कम नहीं। आपके पति ने आपसे अपनी कमजोरी छिपाकर गलत किया लेकिन हो सकता है कि इसी वजह से उसका आपको लेकर बर्ताव भी खराब होता चला गया। आप दोनों का आपसी रिश्ता कितना भी तल्ख हो पर कानूनी और नैतिक रूप से आप दोनों एक दूसरे के लिए जिम्मेदार है। इसलिए सबसे पहले तो आपको इस रिश्ते की बात पति को बतानी चाहिए। हो सकता है कि आप दोनों की बातचीत से ही कोई रास्ता निकल आए। अगर आप पति से तलाक चाहती हैं तो उसे बता दीजिए कि कानूनी रूप से आपका पक्ष कितना मजबूत है। कोर्ट में मामला गया तो रुसवाई पति की ही होगी। इसलिए संभव है कि आपसी सहमति से ही बात बन जाए। आपको इस बारे में अपने घरवालों से भी बात करनी चाहिए। अगर आप खुलकर जीना चाहती हैं तो परिवार और समाज के आडंबर से तो लड़ना ही होगा। कुछ पाने के लिए कुछ तो खोना ही पड़ता है।

(ब्लैक डायरी एशियानेट की एक ऐसी सीरीज है,जिसमें हम रिश्तों से जुड़े राज,समस्या के बारे में बताते हैं जिसे खुलकर लोग बता नहीं पाते हैं। इस सीरीज के माध्यम से जो लोग हमें अपनी कहानी बताते हैं, हम उनका नाम बदलकर आप तक लेकर आते हैं। इसके साथ एक्सपर्ट की राय भी देते हैं, ताकि समस्या का निदान हो सके।ब्लैक डायरी में सभी तस्वीरें सांकेतिक होती हैं। )

Share this article
click me!

Latest Videos

'जनता देगी जवाब, ये कहेंगे EVM है खराब' नायब सैनी ने किया बड़ा दावा । Haryana Election
इन 8 जगहों पर अगर किया शर्म तो बर्बाद हो जाएगा जीवन!
तिरुपति मंदिर प्रसादम में कीड़े? घी पर घमासान के बाद अब क्या है नया बवाल । Tirupati Anna Prasadam
Yati Narsingha Nand Saraswati के बयान पर फूटा Asaduddin Owaisi का गुस्सा, Yogi-BJP को भी सुनाया
10 साल की बच्ची का किडनैप के बाद रेप-मर्डर, फिर दहल उठा ममता बनर्जी का पश्चिम बंगाल