प्रेमी ने लड़की को दी खौफनाक मौत,पत्थर से किया 40 वार, 'नाबालिग प्यार'का अंत देख दहल गई दिल्ली

Published : May 30, 2023, 10:24 AM ISTUpdated : May 30, 2023, 04:07 PM IST
sahil sakshi

सार

ना जानें क्यों प्यार में पड़ी लड़कियां अच्छे और बुरे में फर्क नहीं कर पाती हैं। दिल्ली में 16 साल की साक्षी अब इस दुनिया में नहीं हैं। उसे किसी और ने नहीं बल्कि उसके प्रेमी ने ही बेरहमी से मार डाला।  

रिलेशनशिप डेस्क. श्रद्धा वाकर हत्याकांड के बाद दिल्ली एक बार फिर एक लव स्टोरी का दर्दनाक अंत देखकर दहल उठी हैं।ई-36 जेजे कॉलोनी में रहने वाली 16 साल की साक्षी अब इस दुनिया में नहीं हैं। उसे इस कदर बेरहमी से मारा गया जिसे सुनकर कलेजा कांप जाएगा। जिस लड़के से उसने कभी प्यार किया था उसी उसपर चाकू और पत्थर से वार करके मौत के घाट उतार दिया। 40 वार लड़की पर शैतान ने किए। रविवार यानी 28 मई को वारदात को साहिल नाम के हैवान ने अंजाम दिया। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

लड़ाई होने के बाद साहिल बन गया शैतान

बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की का रिलेशनशिप साहिल के साथ था। रविवार को दोनों के बीच झगड़ा हो गया। लड़ने के बाद साक्षी अपने दोस्त नीतू के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने क लिए निकली। तो साहिल ने उस गली में रोक लिया। फिर यहां पर भी दोनों के बीच बहस हुई। इस बार वो हत्या के इरादे से आया था उसने साक्षी पर हमला कर दिया। चाकू और पत्थर से उस पर ताबड़तोड़ वार किए। इस वारदात की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में सामने आया कि साहिल बड़ी बेरहमी से लड़की पर चाकू से वार कर रहा है। लोग आते-जाते ये देख भी रहे हैं, लेकिन किसी की हिम्मत नहीं थी कि वो उसे रोकें। इसके बाद साहिल वहां से गायब हो गया।

बुलंदशहर से हैवान को पकड़ा गया

दिल्ली पुलिस ने आरोपी साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया। वो मैकेनिक है। साक्षी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि उसके शरीर पर चाकू से 16 वार किए गए हैं। जिसमें 6 जख्म गर्दन और 10 पेट पर हैं। इसके अलावा पत्थर से भी उसके मारा गया है। पूरे शरीर पर चाकू और पत्थर से करीब 40 वार पाए गए हैं। वहीं साहिल को अपने किए पर कोई पश्चावा नहीं है।

माता-पिता की छिन गई बेटी 

साहिल के इंस्टाग्राम पर देखने से पता चलता है कि वो शराब का शौकीन है। हुक्का पीते हुए उसकी कई रील है। एक रील में वो कहता है कि दुनिया शांति से जीने नहीं देती भाई, आंतक मचाना जरूरी है'। वहीं, साक्षी के माता-पिता का कहना है कि उनकी बेटी वकील बनना चाहती थी। साहिल के बारे में कुछ पता नहीं था। अब वो हैवान के लिए फांसी की मांग कर रहे हैं।

और पढ़ें:

3 बच्चों की मां देवर संग हुई फरार, पति ने थाने में पत्नी को वापस लाने की लगाई गुहार

नौकरी छोड़कर 'फुल टाइम डॉटर' बनी महिला, माता-पिता से ले रही 47000 रुपये सैलरी

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!