
रिलेशनशिप डेस्क. भाभी देवर का रिश्ता मां और बच्चे जैसा होता है। लेकिन कुछ लोग इस रिश्ते को कलंकित करने का काम करते हैं। बिहार (Bihar) के भागलपुर (Bhagalpur) से एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है। जहां तीन बच्चों की मां अपने देवर के साथ फरार हो गई। महिला के पति ने सोमवार (29 मई) को थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इसके साथ ही उसने बताया कि एक हादसे की वजह से पत्नी मुझसे दूर हो गई और देवर संग दिल लगा लिया। चलिए पूरा मामला जानते हैं।
पेड़ पर चढ़ने के दौरान पति का टूटा पैर और फूट गई किस्मत
मामला सनोखर थाने से जुड़ा है। मीडिया से बातचीत में पीड़ित पति ने बताया कि आठ साल पहले झारखंड के गोड्डा के कुमडीहा गांव में मुस्लिम रीति रिवाज से उसका निकाह हुआ था। शादी के बाद हमारी जिंदगी अच्छे से गुजर रही थी। तीन बच्चे भी हुए। लेकिन तीन साल पहले आम के पेड़ पर चढ़ने के दौरान मैं गिर गया और दोनों पैर टूट गए। पैसे नहीं होने की वजह से ठीक से इलाज नहीं हो पाया। बाद में चलना मुश्किल हो गया। किसी तरह व्हीलचेयर खरीदा और उसके जरिए काम कर पाता हूं।
भाभी का देवर पर आया दिल
उसने बताया कि दिव्यांग होने की वजह से वो पत्नी को खुश नहीं कर पाता था। वो मुझसे दूर होने लगी। उसका दिल मेरे भाई के साथ लग गया। इसके बाद वो मायके गई। वहां पर उसने देवर के साथ शादी करने की इच्छा जाहिर की। लेकिन वहां के लोगों ने मना कर दिया और मौलानाओं ने भी निकाह कराने से ना बोल दिया।
समाज की मर्यादा तोड़ देवर भाभी हुए गायब
लेकिन देवर और भाभी दोनों प्यार में ऐसे पड़े थे कि समाज और घर परिवार की मर्यादा का भी लिहाज नहीं किया। इतना ही नहीं महिला ने अपने तीन बच्चों के भविष्य की भी परवाह नहीं की। वो देवर के साथ गायब हो गई। जिसके बात पीड़ित पति थाने पहुंचकर गुहार लगाई। वहीं पुलिस पूरा मामला दर्ज करके दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
और पढ़ें:
सेक्स से पहले अंडा खाने से होती है ये 3 चीजें, जानना है जरूरी
13 साल के लड़के की चपेट में आई 5 साल की बच्ची,रेप के दौरान किया दिल को दहलाने वाली हैवानियत
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.