
Divorce Case In 2025: किसी भी इंसान के लिए घर टूटना और उसे सहना आसान नहीं होता। तलाक के लाखों केस कोर्ट में लंबित रहते हैं, लेकिन कुछ टूटते रिश्ते हर तरफ चर्चा में आ जाते हैं। बात सेलिब्रिटी तलाक की ही करें तो साल 2025 में 8 कपल ऐसे रहे जिनकी राहें जुदा हो गईं। युजवेंद्र चहल–धनश्री वर्मा से लेकर संजीव सेठ–लता सभरवाल का अलग होना लोगों को हैरान कर गया। आइए जानते हैं, इस साल और कौन-कौन से स्टार कपल ने अपना रिश्ता तोड़ा।
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की शादी लंबे वक्त तक नहीं टिक पाई। दोनों ने 22 दिसंबर 2020 को शादी की थी। लेकिन 2024 से अलग-अलग रहने लगे थे। 20 मार्च 2025 को बांद्रा फैमिली कोर्ट ने आपसी सहमति से तलाक को मंजूरी दी।
सेलिना जेटली की 15 साल की शादी साल 2025 में टूट गई। दोनों ने 2011 में शादी की थी। बॉलीवुड की ग्लैमरस अदाकारा मुंबई की एक अदालत में पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया और तलाक की अर्जी दी। वहीं पीटर हग ने अपने देश ऑस्ट्रेलिया में तलाक की अर्जी दाखिल कर रखी है।
टीवी के जाने-माने कपल लता सभरवाल और संजीव सेठ ने भी 16 साल की शादी खत्म कर दी, जिसकी पुष्टि लता ने सोशल मीडिया पर की। इनका रिश्ता टूटना हर किसी को हैरान कर दिया। दोनों ब्लॉग में एक दूसरे से बेपनाह मोहब्बत और रिस्पेक्ट करते नजर आते थे।
संगीतकार और एक्टर जी वी प्रकाश कुमार और गायिका सैंधवी की 12 साल की लंबी शादी खत्म कर दी। साल 2025 में दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं।
टीवी की एक और जानी-मानी जोड़ी मुग्धा चापेकर और रवीश देसाई ने भी अपनी शादी साल 2025 में तोड़कर अपने फैंस को हैरान कर दिए। दोनों की मुलाकात 'सतरंगी ससुराल' के सेट पर हुई थी और 2016 में शादी की थी। हालांकि शादी के कुछ सालों बाद से ही दोनों अलग-अलग रह रहे थे।
और पढ़ें: प्याज-लहसुन ने करवा दिया 11 साल की शादी का The END, पढ़ें पूरी कहानी...
'भाभीजी घर पर हैं' फेम शुभांगी अत्रे को फरवरी 2025 में अपने पति पीयूष पूरी से तलाक मिला। साल 2003 में दोनों की शादी हुई थी। अप्रैल 2025 में लिवर सिरोसिस (liver cirrhosis) और मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण निधन हो गया था।
साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस मीरा वासुदेवन ने नवंबर 2025 में अपने तीसरे पति विपिन पुथियांकम से शादी खत्म कर दी।
इसे भी पढ़ें: हनीमून मर्डर से लेकर फ्रीज और नीले ड्रम तक...2025 के 7 खौफनाक रिलेशनशिप क्राइम
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.