
Horrific Murder Of Pregnant Woman: मां ही अगर बेटी के जान की दुश्मन बन जाए, तो वो सुरक्षा मांगने के लिए कहां जाए? ऐसी ही एक कहानी मिशिगन से आईं, जहां पर 38 हफ्ते की गर्भवती महिला रेबेका पार्क (Rebecca Park) की हत्या उसकी मां और साथी ने मिलकर कर दी। जिस तरह से उसकी हत्या की गई वो बेहद खौफनाक थी और हत्या के पीछे जो वजह सामने आई, वो तो और भी शर्मनाक है। तो चलिए पूरी कहानी बताते हैं।
रेबेका पार्क का मंगेतर 43 साल के रिचर्ड फैलोर था जो होने वाले बच्चे का पिता भी था। जांच में पता चला कि रेबेका की मां कॉर्टनी बार्थोलोम्यू और उसकी21 साल की बहन किम्बर्ली पार्क का अफेयर रिचर्ड फैलोर से था। आप सोच सकते हैं, कि किस तरह लोग रिश्ते की मर्यादा तोड़ रहे हैं। किम्बर्ली ने पुलिस को बताया कि 24 नवंबर को उसका फैलोर के साथ रोमांटिक संबंध बना था। इसके एक दिन बार रेबका का शव बरामद हुआ। जांच के दौरान मां कॉर्टनी ने भी माना कि उसका भी फैलोर के साथ अफेयर था और वह अपने पति को छोड़ने की सोच रही थी।
द मिरर में प्रकाशित खबर में बताया गया कि अदालत में दाखिल दस्तावेजों के अनुसार, कॉर्टनी और ब्रैडली ने रेबेका को अपने घर बुलाया और फिर उसे जंगल में ले गए। वहां उन्होंने रेबेका पर हमला किया, उसे जमीन पर लिटाया और उसके पेट को चीरकर अजन्मे बच्चे को जबरन बाहर निकालने की कोशिश की। इसी वजह से रेबेका और उसके बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने 40 वर्षीय कॉर्टनी बार्थोलोम्यू और 47 वर्षीय ब्रैडली बार्थोलोम्यू पर रेबेका की हत्या और उसे प्रताड़ित करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
और पढ़ें: 6 साल के बेटे को ठंडे शावर की सजा, जानें कैसे मां बनी हत्यारन
किम्बर्ली ने पुलिस को बताया कि रेबेका को सिर पर मारकर बेहोश किया गया और फिर उसकी मौत दौरा (सीजर) पड़ने से हुई। बाद में एक जानकार ने शव को स्वैम्प (दलदल) में फेंक दिया। इसके बाद किम्बर्ली ने दावा किया कि रेबेका की हत्या फैलोर ने की है, लेकिन इस दावे का कोई सबूत नहीं मिला। हालांकि पुलि ने किम्बर्ली को भी सबूत नष्ट करने, पुलिस को झूठ बोलने और फर्जी रिपोर्ट दर्ज करने के आरोप लगाए हैं।
इसे भी पढ़ें: हनीमून मर्डर से लेकर फ्रीज और नीले ड्रम तक...2025 के 7 खौफनाक रिलेशनशिप क्राइम
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.