Frustrating Habits: 5 खराब आदतें जो आपको लगती हैं नॉर्मल, दूसरों को कर सकती हैं बहुत परेशान

Published : Aug 04, 2025, 09:50 PM IST
frustrating human habits

सार

Frustrating Human Habits: कई आदतें जैसे जवाब न देना, प्लान कैंसिल करना, अलार्म स्नूज करना या टालमटोल घरवालों और दोस्तों को फ्रस्टेटेड कर सकती हैं। इन आदतों को सुधारना रिश्तों को मजबूत बनाता है, अपनाएं पॉजिटिव बिहेवियर।

Frustrating Habits in hindi: गलती हर किसी से होती है लेकिन कई बार इसका एहसास नहीं हो पता। हम अक्सर दूसरों के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं, जिसका हमें पता नहीं होता लेकिन सामने वाला व्यक्ति बुरा महसूस करता है। आपकी कुछ आदतों से सामने वाला व्यक्ति फ्रस्टेट हो सकता है। अगर इन आदतों पर ध्यान ना दिया जाए, तो आपका रिलेशन भी खराब हो सकता है। आइए जानते हैं ऐसी कौन सी आदतें हैं, जो दूसरे व्यक्ति को परेशान कर सकती हैं।

किसी बात का उत्तर न देने से क्या होता है?

जब हमसे कोई व्यक्ति कुछ सवाल पूछे और हम किसी काम में बिजी होकर उसका जवाब ना दें, तो इससे सामने वाले व्यक्ति को फ्रस्टेशन होने लगता है। जबकि वास्तविकता यह होती है कि हम अपने काम में इतनी ज्यादा व्यस्त होते हैं कि चाह कर भी जवाब नहीं दें पाते। ऐसे में सामने वाले व्यक्ति को लगता है कि उसकी बात को अनसुना किया जा रहा है। आपको अपनी इस आदत को बदलना चाहिए लोगों से आपका रिश्ता खराब न हो।

लास्ट मिनट में प्लान कैंसिल करना क्यों नहीं सही?

अगर आप भी उन लोगों में शामिल है जो लास्ट मिनट में अपना प्लान चेंज कर देते हैं, तो इससे भी आपके अपनों या चाहने वालों को गुस्सा आ सकता है। कभी ऐसी स्थिति में फंस जाएं, तो लास्ट मोमेंट की बजाय पहले ही इस बारे में जानकारी दें। ऐसा करने से आपको कोई बहानेबाज नहीं समझेगा।

और पढ़ें: Parenting Style: श्वेता तिवारी ने बेटी पलक के लिए लागू किए सख्त रूल, 'पार्टी में जा रही हो तो सभी दोस्तों की मां के नंबर दो'

रोजाना सुबह टाइम पर न उठना

घर वाले आपके रोजाना स्नूज अलार्म लगाने की आदत से परेशान हो चुके हैं? कुछ लोग स्नूजिंग अलार्म लगाना पसंद करते हैं। उन्हें उठना तो समय पर ही होता है लेकिन और ज्यादा आराम चाहिए होता है। इस तरह की आदत भी आपके साथ वालों को फ्रस्ट्रेटेड कर सकती है।

टालमटोल की आदत के नुकसान क्या हैं?

 काम को पूरा करने के लिए अगर आप लिस्ट बनाते हैं लेकिन उसे फॉलो नहीं करते हैं, तो भी आपके घर वालों को इससे फ्रस्ट्रेशन हो सकता है। टालमटोल करने की आदत और लिस्ट पर ध्यान ना देना यह दर्शाता है कि आप अपने काम के प्रति बिल्कुल भी सजक नहीं हैं। कुछ आदतें जैसे कि गंदे बर्तन सिंक में रखना और कहना कि बाद में धोएंगे या फिर कपड़ों को लंबे समय तक बिना धूले इधर-उधर रखना आदि साथ रह रहे सदस्यों को फ्रस्टेट कर सकता है। आपको इनमें सुधार करना चाहिए

और पढ़ें: FAFO Parenting क्या है? जानिए क्यों यह मॉडर्न पेरेंट्स के बीच तेजी से हो रहा है पॉपुलर

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Husband on Rent: इस देश में किराए पर पति रखती हैं महिलाएं
पत्नी ने 2 साल तक छुआ नहीं..पर करती है ये 'गंदा काम', पति का छलका दर्द