
Gen Z Dating Trends: आज के समय में ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स प्यार तलाशने का सबसे पॉपुलर तरीका बन चुके हैं। लेकिन सवाल है कि क्या ये नए जनरेशन यानी Gen Z को पसंद आ रहे हैं। क्या वो वहां पर प्यार तलाशने के लिए पहुंच रहे हैं। नई रिसर्च में इसे लेकर हैरान करने वाली बात सामने आई है। लेकिन नई रिसर्च बताती है कि Gen Z यानी युवा पीढ़ी अब इनसे बोर और परेशान हो चुकी है। इन ऐप्स ने रोमांस को एक “सुपरफिशियल स्वाइप-फेस्ट” बना दिया है, जहां रिश्तों की गहराई से ज्यादा लुक्स और सतही चीजों पर जोर रहता है।
यह सर्वे वाइन ब्रांड 19 Crimes ने करवाया था। उन्होंने 1,000 वयस्कों को इस सर्वे में शामिल किया। जिन्होंने पिछले पांच साल में डेटिंग ऐप्स का इस्तेमाल किया।इसका उद्देश्य यह समझना था कि लोग ऑनलाइन डेटिंग अनुभव को कैसा मानते हैं, खासकर Gen Z और Millennials के बीच। इस सर्वे में पाया गया कि डेटिंग को लेकर जेन जेड का नजरिया पूरी तरह बदल गया है। 70% जेन-जेड का मानना है कि डेटिंग ऐप्स रिश्तों को सतही बना रहे हैं। 22% युवाओं ने कहा कि ये ऐप्स उनके लिए अनहेल्दी साबित हो रहे हैं। आधे से ज्यादा लोगों ने माना कि ऐप्स अब डेटिंग से ज्यादा एक गेम जैसे लगते हैं। सिर्फ एक-तिहाई ने कहा कि उन्हें चैट करने वाले लोग अच्छे लगे। जबकि 40% ने अपने मैच को अजीब या बदतमीज बताया।
दिलचस्प बात ये है कि Gen Z दिखावे से ज्यादा रिश्तों की अहमियत समझते हैं। सिर्फ 27% ने कहा कि प्रोफाइल की सबसे जरूरी चीज लुक्स हैं। वहीं, मिलेनियल्स (36%) और Gen X/बूमर्स (35%) अभी भी लुक्स को ज्यादा अहमियत देते हैं।
और पढ़ें: टीएनएजर बेटी बार-बार घर से हो रही गायब, कैसे संभालूं? एक मां का दर्द
इस सर्वे के साथ-साथ वाइन ब्रांड 19 Crimes ने एक अनोखा डेटिंग एक्सपीरियंस लॉन्च किया है, Read and Buried। इसमें लोग ऐप्स छोड़कर हैलोवीन-स्टाइल इवेंट में हिस्सा ले सकते हैं। सेलिब्रिटी साइकिक मीडियम सैम ओ’ब्रायन यहां सिंगल्स को पेयर करेंगे। यहां तक कि नॉट-सो-लिविंग यानी भूतिया पार्टनर्स के साथ भी। सैम ने कहा कि आज की डेटिंग बहुत सोललेस हो गई है, तो क्यों ना इसमें कुछ असली ‘सोल्स’ यानी आत्माएं शामिल की जाएं। चाहे आपको ‘घोस्टेड’ किया गया हो या आप घोस्ट-क्यूरियस हों, ये एक्सपीरियंस डेटिंग के पुराने रूल्स तोड़ने और नया मजा लेने का मौका है।
डेटिंग ऐप्स के सबसे बड़े टर्न-ऑफ्स
लंबी-लंबी डिमांड्स लिखना
एरोगेंट रवैया
ओवर-फिल्टर्ड और एडिटेड तस्वीरें
इसके अलावा, औसतन लोगों ने कबूल किया कि उन्हें 7 बार घोस्ट किया गया, जबकि उन्होंने खुद दूसरों को 5 बार घोस्ट किया। लगभग 20% लोगों ने ‘कैटफिश्ड’ होने की भी बात स्वीकारी।
लगभग आधे प्रतिभागियों ने कहा कि वे किसी से सोशल इवेंट, दोस्तों के जरिए या साझा हॉबीज में मिलना ज्यादा पसंद करेंगे। वहीं, 71% Gen Z और 68% Millennials यूनिक और ऑफलाइन डेटिंग इवेंट ट्राई करने को तैयार हैं।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.