असली समस्या: मुझे अकेले रहना पसंद है
मैंने उससे कई बार बात की, लेकिन कुछ नहीं बदला। अब मुझे लगने लगा है कि उसकी आदतें ही नहीं, बल्कि साथ रहना ही मेरी सबसे बड़ी परेशानी है। मुझे अकेले रहना बहुत पसंद है। अगर हम अलग-अलग घरों में रहें, तो मैं ज्यादा रिलैक्स महसूस करूंगी और साथ में बिताया समय भी बेहतर होगा। और उसे भी खुद की जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी ,नौकरी ढूंढनी पड़ेगी, खुद का घर संभालना पड़ेगा। हाल ही में मैंने उसे बताया कि मेरे अंकल एक फ्लैट बहुत सस्ते में किराए पर दे रहे हैं, जो मेरे घर के पास ही है। मुझे लगा ये अच्छा ऑप्शन हो सकता है। लेकिन वह उदास हो गया। उसने कहा कि वह अकेले नहीं रहना चाहता और उसके पास पैसे नहीं हैं। अब वह खुद को पीड़ित दिखा रहा है। जब मैंने कहा कि मेरे लिए यह स्थिति अब बहुत मुश्किल हो रही है, तो उसने जवाब दिया, तुम समाधान के नाम पर बस वही करना चाहती हो जो तुम्हें सूट करे। लड़की आगे लिखती है कि मैं रिश्ता खत्म नहीं करना चाहती हूं, बस अपने स्पेस चाहती हूं। मुझे लगने लगा है कि वह थोड़ा-बहुत मेरा फायदा उठा रहा है। क्या पहले साथ रहने के बाद दोबारा अलग-अलग रहना संभव है? मैं सच में नहीं जानती कि क्या करूं। मैं बस इतना जानती हूं कि मैं अब ऐसे नहीं रह सकती। मैं कभी बच्चे नहीं चाहती, इसलिए भविष्य में साथ रहने की मजबूरी भी नहीं है।