बहस में नहीं होगा समय बरबाद, पेरेंट्स-बच्चों के बीच ऐसे बनेंगे स्ट्रॉन्ग रिलेशन

Published : Jan 01, 2025, 01:18 PM IST
Global Family Day

सार

ग्लोबल फैमिली डे 2025 पर जानें कैसे परिवार के रिश्तों को मजबूत बनाया जा सकता है। बच्चों की बात सुनें, पसंद का सम्मान करें और क्वालिटी टाइम बिताकर परिवार में प्यार और समझ बढ़ाएं।

रिलेशनशिप डेस्क: जीवन की भागदौड़ और आपाधापी में खुद को संभालने के लिए परिवार का बड़ा योगदान होता है। फैमिली सुरक्षा कवच की तरह काम करती है और किसी भी परेशानी के आने पर मुश्किलों से लड़ने की ताकत देती है। हर साल 1 जनवरी को ग्लोबल फैमिली डे (Global Family Day 2025) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का खास मकसद अपनों के बीच रिश्तों को और मजबूत बनाना है। आजकल फैमिली का आकार सिकुड़ने के साथ ही परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ गए हैं। कुछ बातों का ध्यान रख परिवार के रिश्तों को मजबूत बनाया जा सकता है।  

बड़े हैं तो क्या? बच्चों की भी जरूर सुनें

पेरेंट्स बच्चों को संभालते हैं तो उन्हें लगता है कि जो वो कहेंगे हमेशा वही सही होगा। लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता है। अगर आपको बच्चों से रिलेशन मजबूत बनाना है तो इत्मिनान से उनकी बात को जरूर सुनें। ऐसा करने से आपके और बच्चे के बीच अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी और रिलेशन भी मजबूत होगा। बच्चे को भरोसा हो जाएगा कि भले ही घर के बाहर लोग उन्हें नहीं सुन रहे लेकिन परिवार के लोग उन्हें अच्छे से समझते हैं। 

बच्चे की पसंद का करें सम्मान

ज़रूरी नहीं है कि माता पिता और बच्चों की पसंद हमेशा एक समान हो। अगर आपके बच्चा कुछ पसंद करता हैं तो उसे इग्नोर न करें। अगर बच्चा बड़ा हो गया है तो भी ऐसा बिल्कुल न करें। आप बच्चे की पसंद की तारीफ करें और साथ में अपना नजरिया भी बता सकती हैं। ऐसा करने से बच्चों के मन में आपके लिए सम्मान बढ़ेगा और रिश्ता मजबूत होगा।

बुराई नहीं बड़ाई करेंगी बहुएं ! बस गांठ बांध लें नीता अंबानी की ये बातें

हर विषय पर बच्चे से करें बात

जब बच्चा किशोरावस्था में आता है तो बहुत सी ऐसी बातें होती हैं जो वह अपने माता-पिता से करना नहीं पसंद करता। आपको अपने बच्चों को भरोसा दिलाना होगा कि वह आपसे हर तरह की बात शेयर कर सकता है। ऐसा करने से बच्चों को बाहर से कहीं भी गलत जानकारी नहीं मिलेगी। साथ ही आपके साथ भी रिलेशनशिप बहुत मजबूत बनेगा।

परिवार के साथ क्वालिटी टाइम 

भले ही आप कितने भी बिजी हो लेकिन परिवार के साथ रोजाना कुछ समय जरूर बिताएं। ऐसा करने से दिनभर की कई परेशानियों का समाधान मिनटों में हो जाएगा। कुछ टिप्स आपके रिलेशनशिप बॉन्ड को स्ट्रॉन्ग कर देंगे।

और पढ़ें: बच्चों की 10 आदतें समय रहते रोकें, जानें सुधार के तरीके

 

PREV

Recommended Stories

क्रिसमस पर GF के घर जाना चाहता है BF, पर लड़की देगी 100 वॉट का झटका!
वो अच्छी है-प्यार भी गहरा है..फिर भी दिल में क्यों उठ रहा है ब्रेकअप का डर? एक लड़के की उलझन भरी कहानी