बुराई नहीं बड़ाई करेंगी बहुएं ! बस गांठ बांध लें नीता अंबानी की ये बातें

Published : Dec 31, 2024, 05:29 PM ISTUpdated : Dec 31, 2024, 05:36 PM IST
nita ambani

सार

नीता अंबानी से सीखें बहू के साथ कैसे बनाएं एक प्यारा रिश्ता! जानिए सास-बहू के रिश्ते को मजबूत बनाने के टिप्स, सम्मान, समझ और प्यार से भरपूर एक खुशहाल परिवार के लिए।

रिलेशनशिप डेस्क। देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी का परिवार सहित एंटीलिया में रहते हैं। उनके दो बेटे आकाश और अनंत हैं। अनंत अंबानी की शादी के साथ अब अंबानी परिवार पूरा हो गया है। नीता अंबानी दोनों बहुओं के साथ क्लोज बॉन्ड शेयर करती हैं। उन्हें अक्सर मीडिया के सामने बहुओं पर प्यार लुटाते हुए देखा जाता है। इतना ही नहीं उनकी बहुएं भी सास पर जान छिड़कती हैं। सास बहू का रिश्ता नाजुक होता है। अगर इसे संभाल कर न रखा जाए तो रिश्तों में दूरिया आ जाती हैं। ऐसे में आप भी नीता अंबानी की इन टिप्स को फॉलो कर बहू के साथ अच्छा रिश्ता बना सकती हैं।

बहुओं को कैसे डील करती नीता अंबानी?

नीता अंबानी श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट की सास हैं। वह कभी भी बहुओं में भेदभाव नहीं करती और दोनों को एक समान प्यार देती हैं। इतना ही नहीं वह कई इंटरव्यू में कह चुकी हैं, उनके लिए श्लोका और राधिका बेटी ईशा अंबानी जैसी हैं।

बहूओं की भावनाओं का सम्मान

नीता अंबानी परिवार को एक साथ रखना अच्छे से जानती हैं। इसलिए वह अपनी बहुओं की भावनाओं का सम्मान करती हैं। उन्हें प्रॉपर स्पेस देती हैं। इतना ही नहीं वह एक टिपिकल सास होने की बजाय नये जमाने की बहुओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं। 

रिश्ते में सम्मान+ समझ की जरूरत

सास बहू के रिश्ते में सम्मान और समझ दोनों की जरूरत होती है। नीता अंबानी यह दोनों चीजें करती हैं। नीता अंबानी बड़े होने की नाते समझदारी दिखाती हैं तो राधिका और श्लोक सासू मां को सम्मान देने से पीछे नहीं हटती। वह भी नीता अंबानी को मां की तरह ट्रीट करती हैं।

सास बहू के रिश्ते में मिठास घोल देंगे ये टिप्स

अगर आपको लगता है की बहू ने कुछ गलत किया है या फिर उन्हें लगता है की मां ने कुछ गलत किया है तो दिल में रखने की बजाय एक दूसरे से खुलकर बात करें। ऐसा करने से गलत फहमियां दूर होती हैं।

सास बहू दोनों को निजी जिंदगी और स्पेस का सम्मान करें। साथ ही उनकी हर बात में दखलअंदाजी भी ना करें। समय-समय पर एक दूसरों की अच्छाइयों को भी देखें और उनकी तारीफ करें। इससे रिश्ता मजबूत होता है। अगर आपको लगता है कि कहीं कुछ गलती हो रही हैं तो आपस में समय बताएं और एक-दूसरे की बात सुनें। हो सके तो साथ में घूमने जाये।

घर आई बहू एक बेटी की तरह होती है उसे प्यार और सम्मान दोनों की जरूरत है। आप सास होने के नाते उसे अपने परिवार में शामिल करें और अपनापन महसूस कराएं। हर बहू एक जैसी नहीं होती इसलिए ज्यादा अपेक्षाएं ना रखें। बहू के साथ दोस्ताना व्यवहार करें जो भी समस्याएं हो मिलकर सुलझाएं। हमेशा नकारात्मक बातें करने से बचे। इसके साथ पीढ़ीगत अंतर को समझे और व्यवहार करें।

जरूरी नहीं है कि अक्सर कोई एक ही समझे। सास हो या फिर बहू हर किसी को एक दूसरों के भावनाओं का सम्मान करना आना चाहिए। दिल से माफ करना सीखें और रिश्ते को आगे बढ़ाएं। रिश्ते एक दिन में नहीं बन जाते इसलिए धैर्य रखने की आवश्यकता है और इसे मजबूत बनाने की कोशिश करते रहे।

ये भी पढें- दादा, पापा और अंकल सबने किया रेप, 12 साल की बच्ची की दिल कहानी

PREV

Recommended Stories

क्रिसमस पर GF के घर जाना चाहता है BF, पर लड़की देगी 100 वॉट का झटका!
वो अच्छी है-प्यार भी गहरा है..फिर भी दिल में क्यों उठ रहा है ब्रेकअप का डर? एक लड़के की उलझन भरी कहानी