
रिलेशनशिप डेस्क. शादी ब्याह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं। कुछ वीडियो दूल्हा और दुल्हन के शानदार परफॉर्मेंस की होती है। तो कुछ फनी वीडियो होते हैं। जिसमें दूल्हा या फिर दुल्हन अपने स्पेशल डे को कुछ गलतियां कर बैठते हैं। हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं जहां पर दूल्हा अपनी दुल्हन को स्पेशल महसूस कराने के लिए कुछ खास करने की कोशिश करता है, लेकिन उसका दांव उल्टा पड़ जाता है।
दुल्हन को गोद में उठाया दूल्हा
वीडियो में देख सकते हैं कि दूल्हा अपनी दुल्हन को जयमाल के बाद स्टेज से नीचे लाने के लिए उसे गोद में उठा लेता है। मैरुन और गोल्डन कलर के लहंगे में दुल्हन दिखाई देती है। दुल्हन का लहंगा बहुत भारी भरकम लगता है। इस वजह से दूल्हा अपनी होने वाली दुल्हन को जब गोद में लेकर स्टेज से नीचे उतरता है तो उसे संभाल नहीं पाता है।
दुल्हन को नहीं गिरने देता दूल्हा
सीढ़ियों पर उसका बैलेंस बिगड़ता है और दुल्हन के साथ ही वह धड़ाम से नीचे गिर जाता है। हालांकि गिरने के बावजूद दूल्हा अपनी दुल्हन को गोद में थामे रखता है और उसे गिरने नहीं देता है।
इज्जत को बचाने के लिए करता है किस
आगे की तस्वीर देखकर और भी हैरानी होगी। दूल्हा अपनी एंब्रेसिंग मोमेंट को छुपाने के लिए दुल्हन को किस कर लेता है। जिसके बाद वहां मौजूद लोग तालियां और दूल्हे की प्रशंसा करने लगते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर खूब मजे ले रहे हैं। हालांकि कुछ लोग दूल्हे की इस कोशिश की तारीफ भी करते हैं।
तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं लोग
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखता है,'कोई भी काम जबरदस्ती नहीं करना चाहिए।' वहीं, एक यूजर ने लिखा,'लड़का समझदार है इज्जत और वाइफ दोनों को बचा लिया।'वहीं, एक अन्य ने लिखा,'जब महिला का अपने से ज्यादा वेट हो तो उठाना नही चाहिए।'
और पढ़ें:
Pranutan की खूबसूरती के टक्कर में नहीं है कोई, देखें-ग्लैमसर PHOTOS
हमेशा दिखना चाहती हैं जवान, तो आज से ही जीवन में शामिल कर लें ये 15 आदतें
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.